City News Uttar Pradesh
ईवीएम बवाल मामले में छह सपाई चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार
उत्तर प्रदेश

ईवीएम बवाल मामले में छह सपाई चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मतगणना से एक दिन पहले स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर खुद सपाइयों ने सुरक्षा की जिम्मेवारी संभाल ली थी। अधिकारी गाड़ियों से ईवीएम इधर उधर न कर दें, इसको लेकर सपाई मंडी समिति में डट गए थे। पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर सपाइयों और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी तकरार हुई थी। बाद में सपाइयों को लाठी पटककर खदेड़ दिया गया था। बाद में पुलिस ने सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उसी मामले के तहत आधा दर्जन सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

ईवीएम बवाल मामले में छह सपाई चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार
In the case of EVM ruckus, six people were caught in the hands of the police

मतगणना से काफी दिन पहले कई शहरों में ईवीएम अधिकारियों की गाड़ियों में बरामद हुई थी। इसको लेकर सपा हाईकमान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया था कि अपने अपने जिले में स्ट्रांग रूमों में रखीं ईवीएम की सुरक्षा में डट जाएं। सपा मुखिया का आदेश मानते हुए कार्यकर्ता मतगणना के एक दिन पहले सुबह मंडी समिति पहुंच गए और वहां आने-जाने वाली अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की गाड़ियों को चेक करना शुरू कर दिया। एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी चेक करने को लेकर सपाइयों और पुलिस के बीच तकरार हो गई थी। इस दौरान सपाइयों को पुलिस ने लाठी पटककर खदेड़ दिया था। बद में नगर कोतवाली में सपाइयों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

ईवीएम बवाल मामले में छह सपाई चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार
In the case of EVM ruckus, six people were caught in the hands of the police

गौरतलब हो कि पिदले दिनों इस मामले में पुलिस ने चार सपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को इसी मामले में छह और आरोपित सपाइयों मोहम्मद जावेद पुत्र अयूब सादीमदनपुर, आमिर खान पुत्र रईस अहमद, स्टेशन रोड बांदा, सुल्तान पुत्र बलराम निवासी मर्दननाका, उत्तम सिंह पुत्र चंद्रभान बबेरू, संजय सिंह पुत्र विजय पाल सिंह निवासी जवाहर नगर, लालमन पुत्र कमतू यादव निवासी मनीपुर गिरवां को गिरफ्तार कर लिया। उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिबंधित पालीथिन पर नहीं अंकुश: प्रशासन नें दे दी है खुली छूट ? पालिका असहाय

City News Uttar Pradesh

बांदा में दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी में चार गिरफ्तार :16 कछुये बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा : मेला व वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों की रिपोर्ट पर अब दौड़ेगी तबादला एक्सप्रेस, जिलों में तैनात अफसरों के शुरू होंगे तबादले, लिया जा रहा फीडबैक

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: निर्वाचन आयोग ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर लगाई रोक, कोर्ट बोला- सदस्यता रद्द करने की क्या जल्दी है

City News Uttar Pradesh

इंसाफ सेना बोली: कब बनेगा बुंदेलखंड पृथक राज्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़