City News Uttar Pradesh
राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक
उत्तर प्रदेश

यूपी : राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लिया बड़ा फैसला, प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग

 

भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में काफी चर्चा में हैं। राजनीतिक पंडित इन दिनों इटावा के जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव के हर कदम को परखने में लगे हैं कि उनका रुख किस ओर है।
शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक के अपनी सभी राज्य कार्य समितियों, राष्ट्रीय और राज्य कार्य प्रकोष्ठों और प्रवकतओं को भंग कर दिया है। उनके इस कदम को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है।

शिवपाल यादव का बड़ा फैसला : प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग
Shivpal Yadav’s big decision: all the regional and national committees of Praspa were dissolved

इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव का सियासी यू टर्न भी देखने को मिल रहा है। अब शिवपाल सिंह यादव प्रदेश में कामन सिविल कोड के लिए लड़ेंगे। शिवपाल सिंह यादव कभी इसके विरोधी हुआ करते थे। अब वह कामन सिविल कोड की वकालत कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने इससे पहले उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की थी। गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती व महापंडित राहुल सांकृत्यायन की पुण्यतिथि के मौके पर ”राष्ट्रीयता व समाजवाद” विषयक कार्यशाला का आयोजन किया था।
इस कार्यशाला में पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डा. आंबेडकर, राहुल सांकृत्यायन व राममनोहर लोहिया के सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने एक बार फिर समान नागरिक संहिता की वकालत करते हुए इसे लागू करने की मांग की। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आंबेडकर व लोहिया दोनों ही समान विचारधारा के महापुरुष थे। यही कारण है कि बाबा साहब ने समाजवाद की खुली पैरवी की थी।

शिवपाल यादव का बड़ा फैसला : प्रसपा की सभी प्रादेशिक और राष्ट्रीय कमेटियों को किया भंग
Shivpal Yadav’s big decision: all the regional and national committees of Praspa were dissolved
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें बाढ़ प्रभावित सिद्धार्थ नगर का किया दौरा: राहत कार्य तेज करने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश केन की बाढ़ से बचाने को बने ढाल : किया पूजन औऱ शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने ‘बदली तस्वीर’ : गंदगी पर ‘हाईटेक’ सफाई, नारकीय नाले को मिली मुक्ति

City News Uttar Pradesh

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा

चंद्रावल की लहरों ने ‘छीन’ लिए ‘तीन चिराग’: एक साथ उठे दो सगे भाई-बहन के जनाजे

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़