30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !
उत्तर प्रदेश

किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट मंडल का किसान सरकार के फरमान से अपने को बर्बाद मान माथा कूट रहा है। हाय दईया की सिसकारी सी गांवों में गूंज रही है। किसानी घाटा -घाटा के कोड़े मारने लगी है।

किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !
There was hi-pity among the farmers: do not do farming now, you have to pay!

दरअसल डीजल के बाद अब किसानों पर खाद महंगी होने की मार पड़ी है। पहली अप्रैल से डीएपी खाद के दामों में 150 रुपये प्रति बोरी (50 किलो) की वृद्धि कर दी गई है। जायद व खरीफ की फसल के लिए किसानों को बढ़े दामों में ही खाद मिलेगी। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में किसानों पर अपनी फसल खाद से सरसब्ज करने के लिए 22 करोड़ रुपये और खर्च करने होंगे। मंडल करीब 3 लाख पंजीकृत किसान हैं ,जो डीएपी का इस्तेमाल करते हैं।

किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !
There was hi-pity among the farmers: do not do farming now, you have to pay!

यहां किसान सिंचाई संसाधनों के अभाव में खरीफ व रबी यानी दो फसलें लेता है। खरीफ में 1 लाख 98 हजार व रबी में 5 लाख 37 हजार क्विंटल डीएपी की जरूरत पड़ती है। डीजल के दामों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के बाद अब खाद की बोरी में एकमुश्त 150 रुपये बढ़ा दिए गए।

किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !
There was hi-pity among the farmers: do not do farming now, you have to pay!

इससे मंडल के किसानों पर 22 करोड़ रुपये सालाना का सीधा खर्च बढ़ा है। उनका कहना है कि बीज, सिंचाई, डीजल, खाद आदि में जितना पैसा खर्च हो जाता है उतनी पैदावार नहीं होती। संयुक्त कृषि निदेशक चित्रकूटधाम मंडल उमेश कटियार ने कहा कि किसानों को बढ़े हुए दामों पर नई आने वाली खाद मिलेगी। जो खाद पहले से यहां डंप है वह पुराने दाम पर ही मिलेगी। नई खाद की बोरी में नए दाम प्रिंट होंगे। इन हालातों में किसानी से तौबा करने को किसान मजबूर हो गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना : गैस कनेक्शन मिला तो चेहरे पर नजर आई मुस्कान …

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

कोरोना की रफ़्तार : भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम बसवराज बोम्मई, सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना पाजिटिव

City News Uttar Pradesh

बांदा मे निकली ‘ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा’: गूंजा ‘भारत माता’ की जय

City News Uttar Pradesh

सीओ नितिन “खाकी” का बढ़ा रहे मान : जनता का मन “बागवां” हो कर रहा “गुणगान”

City News Uttar Pradesh

Banda- सपा प्रदर्शन कारियों की पुलिस से झड़प, चटकी लाठियां,कई घायल…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़