City News Uttar Pradesh
पिता की इच्छा थी कि मैं डाक्टर बनूं : सरसैया
उत्तर प्रदेश

पिता की इच्छा थी कि मैं डाक्टर बनूं : डा. टीआर सरसैया

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषग्य डाक्टर टीआर सरसैया 28 साल 11 महीने 29 दिन की सफल नौकरी कर के 31 जनवरी को रिटायर हो गए। 31 जनवरी की शाम डाक्टर सरसैया के आवास में बिदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमे स्वास्थ विभाग के साथ साथ समाज सेवी, पत्रकार,आदि सैकड़ों लोगों ने उन्हें उपहार भेंट करके शुभकामनाएं दीं। मंगलवार को जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की तरफ से डाक्टर टीआर सरसैया का विदाई समारो आयोजित किया गया, इसमें सीएमएस एसएन मिश्रा सहित कई डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

पिता की इच्छा थी कि मैं डाक्टर बनूं : सरसैया
Father wanted me to become a doctor: Sarsaiah, a ceremonial farewell at the district hospital

समारोह में बोलते हुए डाक्टर टीआर सरसैया ने कहा कि उनके पिता की इच्छा थी कि मैं डाक्टर बनूं, मेरे डाक्टर बनने के बाद मेरी पहली पोस्टिंग 2 फरवरी 1993 को ललितपुर के जखौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी। इसके बाद 1995 में महोबा ट्रांसफर हो गया। 2001 तक महोबा रहे। इसके बाद बांदा पोस्टिंग हो गई। 2001 से 2016 तक बांदा रहे। 2016 में फिर महोबा के लिए ट्रांसफर हो गया और 2019 में महोबा से फिर बांदा भेज दिया गया। और जिला अस्पताल बांदा से वह सेवानिवृत्त हो गए। परिवार में मैं पहला डाक्टर हूँ। मेरे बाद मेरे परिवार के कई अन्य सदस्य भी डाक्टर बने। मैने अपने पूरे कार्यकाल में सच्चे मन से मरीजों की सेवा की है और मैं अपने कार्य से संतुष्ट हूं।

– जिला अस्पताल में समारोह पूर्वक दी गई विदाई

सीएमएस एसएन मिश्रा ने कहा कि हमारे अस्पताल से बहुत योग्य डाक्टर जा रहा है, जिसकी कमी हमे हमेशा खलेगी। वहीं, फिजियोथेरेपी विभाग के डा. निशांत मौर्य, डा. सौरभ चैहान, पूजा ने डा. सरसैया को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डाक्टर आरके गुप्त, डाक्टर एसके बाजपेयी, डाक्टर केएल पांडे, डाक्टर बीपी वर्मा, डाक्टर अशोक गुप्ता, डाक्टर नरेंद्र गुप्ता, डाक्टर शाहिद, डाक्टर करण राजपूत, डाक्टर भूपेंद्र सिंह, डाक्टर विनीत सिंह, डाक्टर संगीता सिंह, डाक्टर ऊषा सिंह, डाक्टर संजीव कुमार, डाक्टर चारू गौतम, डाक्टर विष्णु गुप्ता, डाक्टर शुशील सिंह, डाक्टर अनुराग पुरवार, डाक्टर नरेंद्र राजपूत, डाक्टर विनीत सचान सहित बहुत से डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लूटकांड के तीन लुटरे मुठभेड़ में गिरफ्तार: दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एक आरोपी अभी भी फरार

City News Uttar Pradesh

Banda : मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कमिश्नर का औचक निरीक्षण, डीएम भी रहे मौजूद …

जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी

City News Uttar Pradesh

आयुक्त की समीक्षा बैठक : दिये गये व्यापक दिशा निर्देश …

Banda : कोरोना का कहर, पंचायत चुनाओ बाद गावों में बढ़ा संक्रमण, 14 सेअधिक मौते ! …

बांदा बिग ब्रेकिंग : जिला पंचायत के तीसो वार्डों के विजयी प्रत्याशियों के परिणाम आ गये हैं जो इस प्रकार हैं ….

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़