27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी के बेटे का बड़ा आरोप, जेल में मिलने के बाद बोला- पिता की हत्या कराने की आए दिन हो रही साजिश
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के बेटे का बड़ा आरोप, जेल में मिलने के बाद बोला- पिता की हत्या कराने की आए दिन हो रही साजिश

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद मुख्तार से मुलाकात के बाद उसके पुत्र उमर अंसारी ने शासन प्रशासन के इशारे पर पिता की जेल में हत्या कराने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भाजपा नेता बृजेश सिंह के मामले में पिता चश्मदीद गवाह हैं। गवाही से रोकने व चुनाव न लड़ने देने के लिए सब कोशिश की जा रही है। सर्दी लगने से वह इस समय गंभीर रूप से बीमार भी चल रहे हैं। उनके चेस्ट में इनफेक्शन है। उपचार सही से नहीं कराया जा रहा है।

मुख्तार अंसारी के बेटे का बड़ा आरोप, जेल में मिलने के बाद बोला- पिता की हत्या कराने की आए दिन हो रही साजिश
Mukhtar Ansari’s son’s big allegation, after meeting in jail, said – there is a conspiracy to kill his father.

संक्रमण को लेकर जेल में मुलाकात पर रोक लगी है। लेकिन एमपीएमले कोर्ट वाराणासी के एडीजे के निर्देश पर मुख्तार से उसके पुत्र उमर की मुलाकात कराते हुए वकालतनामा में हस्ताक्षर आदि रविवार को कराया गया है। जेल से बाहर निकले उमर अंसारी ने बताया कि पिता को सर्दी लगी है। चेस्ट में इनफेक्शन होने से खांसी आ रही है। आरोप लगाया कि 10-20 बार कहने पर एक बार डाक्टर आते हैं। थर्मामीटर व बीपी की जांच कर चले जाते हैं। उनका उपचार नहीं कराया जा रहा है। चुनाव नजदीक हैं के सवाल पर उसने कहा कि वक्त आने पर बताया जाएगा। साथ में यह भी कहा कि चार बार पिता जेल में रहकर चुनाव लड़ चुके हैं। बाहर आने की उम्मीद के सवाल पर उमर ने आरोप लगाया कि शासन के इशारे पर पुलिस व प्रशासनिक आला अधिकारी पिता की हत्या की साजिश रच रहे हैं। जेल के अंदर एसओजी के लोग पिस्टल लगाकर जाते हैं।

मुख्तार अंसारी के बेटे का बड़ा आरोप, जेल में मिलने के बाद बोला- पिता की हत्या कराने की आए दिन हो रही साजिश
Mukhtar Ansari’s son’s big allegation, after meeting in jail, said – there is a conspiracy to kill his father.

जेल में बदमाशों से मरवाने, जहर दिलवाने व वहां पिस्टल देने का प्रयास किया जा रहा है। यह बात पिता ने अधिकारियों का नाम खोलकर उससे बताया है। इसके लिए वह उच्च न्यायालय या अवश्यकता पड़ी तो उच्चतम न्यायालय में जाएंगे। कानून का सहारा लेकर लड़ाई लड़ेंगे। उसके पिता विधायक न मानें तो सीनियर सिटीजन हैं। देश के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। जो सबसे दुभाग्यपूर्ण है। सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि बहुत जुल्म कर चुकी है। किसान, गरीब सभी परेशान हैं। अब समय उखाड़ फेंकने का आ गया है। पिता मऊ जनपद के भाजपा नेता बृजेश सिंह के केस के मामले में गवाह हैं। आरोप लगाया कि एक ही केस में अंडरवर्ल्ड के डान दाऊद इब्राहिम समेत तीन लोग फाइल हैं। बृजेश सिंह के विरुद्ध यदि पिता गवाही दे देंगे। तो उनका क्या होगा। इसी से यह सब दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। अल्लाह उन्हें बचा रहे हैं। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जेल में हर जगह सीसीटीवी कैमरे के साथ पीएसी का पहरा है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर अखिलेश का फैन शर्त में हार गया था बाइक, अब फिर आई चेहरे पर खुशी

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

मंत्री और विधायक की गूंजी खास अपील: आरके पटेल को दिला दें जीत

रस्सी से गला कसकर दंपती ने की थी तांत्रिक की हत्या: शव बोरे में भरकर कुएं में फेंका था

बीमा के 50 लाख पाने के लिए महिला की कराई हत्या, पति-ससुर भी साजिश में शामिल

ब्रेकिंग न्यूज़