City News Uttar Pradesh
अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अमन हत्याकांड का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। दिवांगत छात्र के पिता ने जहां न्यायिक व सीबीआइ जांच की मांग की है। वहीं न्याय पाने के लिए मंगलवार से पुत्र की अस्थियों के साथ उन्होंने परिवार सहित अनशन में बैठने की चेतावनी दी है।

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी
Aman murder case: Father said – till justice is not done, there will be no bone immersion, warns of fasting

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बंगालीपुरा निवासी दिवांगत छात्र अमन त्रिपाठी के पिता संजय ने स्वजन के साथ जाकर डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उसने बताया कि 11 अक्टूबर को उनके पुत्र की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने 12 अक्टूबर को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच दोबारा हमीरपुर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। डाक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मेडिकोलीगल सेल की जांच में बदलाव कर लीपापीती करने का आरोप लगाया है।

अमन हत्याकांड: पिता ने कहा- जब तक न्याय नहीं, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं, अनशन की दी चेतावनी
Aman murder case: Father said – till justice is not done, there will be no bone immersion, warns of fasting

उन्होंने यह भी बताया कि इसकी आशंका वह पहले से जाहिर कर चुके थे। वह इस जांच से आहत होने के साथ संतुष्ट नहीं हैं। उनके पुत्र की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है। जिसमें पुलिस प्रशासन व प्रभावशाली लोगों की संंलिप्तता साफ नजर आ रही है। उनके पुत्र अमन की हत्या के मामले में न्याय दिलाया जाए। मंगलवार से वह पूरे परिवार सहित पुत्र की अस्थियां लेकर अशोक लाट के पास अनशन में बैठने को बाध्य हूं। इसी बीच यदि किसी तरह की घटना व दुर्घटना होती है तो उसके लिए शासन व प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा। जब तक न्याय नहीं तब तक अस्थि विसर्जन नहीं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंडलायुक्त बालकृष्ण द्वारा जलजीवन मिशन की विहंगम समीक्षा: लापरवाही पर फटकारा

City News Uttar Pradesh

अवैध असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भण्डाफोड़, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

महिला का पर्स व मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे जेबकतरे को यात्रियों ने पकड़ा, जमकर हुई पिटाई

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह लोग हुए घायल

पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’: मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलाश तेज

City News Uttar Pradesh Desk

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन

ब्रेकिंग न्यूज़