City News Uttar Pradesh
पालिका का नटवर लाल अनुराग ठेकेदार का भ्रष्टचार ! "जाग प्रशासन जाग"
उत्तर प्रदेश

पालिका का नटवर लाल अनुराग ठेकेदार का भ्रष्टचार ! “जाग प्रशासन जाग” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका में बिजली विभाग का सफ्लायर और बिजली के कार्यों का ठेका लेनें वाले नें पूरे बांदा ही नहीं मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट,महोबा, हमीरपुर की निकायों में भ्रष्टाचार का डंका बजा रखा है। इसके रसूख और धनबल का आलम यह है की निकाय अध्यक्ष हों या प्रशानिक प्रभारी तथा अधिशासी अधिकारी सब पर यह कथित रूप से धन के बल पर अपने पक्ष में वशीकरण कर लेता है! साथ ही अफसरों के लिये गीत गुनगुनाता है”नाच मेरी बुलबुल तुझे पैसा मिलेगा, मेरे जैसा कदर दान तुम्हें कहां मिलेगा” !


नये डीएम की नामाराशि अनुराग नाम का यह पालिका का बिजली माफिया हर पालिका अध्यक्ष या अध्यक्ष के पावर सीज हो जाने पर एसडीएम स्तर के प्रशानिक अधिकारी को अपनी वाक पुटता और उस परआर्थिक मलाई की परत चढ़ा कर अपने हितार्थ स्थिति को “सोने में सोहगा की कर लेता है ! ताजा स्थिति हम बांदा नगरपालिका से शुरू करते हैं। यहां अध्यक्ष का पावर सीज होने के बाद तत्कालीन डीएम नें एसडीएम सुधीर कुमार को पालिका परिषद का प्रशासक बना दिया।

पालिका का नटवर लाल अनुराग ठेकेदार का भ्रष्टचार ! "जाग प्रशासन जाग"
बताते हैं की पालिका से जुड़ा यह नटवर लाल ठेकेदार पहले दिन से ही कथित तौर पर एसडीएम कोअपने बस में कर लिया। प्रभारी को उनके घर राजस्थान और सरकारी ट्रेनिंग में जाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी वाहन उपलब्ध करा देने की बात प्रचार और हनक के रूप में कह जमकर बदनामी कर डाली?यह हम नहीं कह रहें यह चर्चायें कह रहीं हैं !


बताते हैं की यह नटवर लाल कथित तौर पर कई फर्जी फर्म बनाये हैं और उनका इस्तेमाल बिजली के कामों का ठेका लेनें में करता हैं, जो गंभीर जांच का विषय एवं सक्षम अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं!इस और सक्षम प्रशानिक अधिकारियों नें ध्यान नहीं दिया तो वह अपने कार्यों से योगी सरकार की बदनामी का घोर सबब बन जाये तो आश्चर्य नहीं होगा !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से

दो छात्राएं लापता: कॉलेज के ‘गेट’ तक पहुंचीं या ‘रास्ते’ में ही हुआ ‘खेल’ ?

सूने घर से आ रही थी दुर्गंध : दीवार झांककर अंदर देखा तो मिला युवक का शव

कांग्रेस का बागेश्वर धाम पर बड़ा वार: अंधविश्वास और ज़मीन कब्ज़ों पर उठी जांच की मांग

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना दगाबाज : “शासन की बतिया न मानें रे” का गा रहा है गीत

विधायक प्रकाश बोले बांदा -चित्रकूट लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़