City News Uttar Pradesh
बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें : अध्यक्ष पर भाजपा का पलटवार !
उत्तर प्रदेश

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें : अध्यक्ष पर भाजपा का पलटवार ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहन साहू के वितीय और प्रशासनिक अधिकार क्या सीज हुए, वहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मन बागवां हो गया है। अधिकांश सभासदों में खुशी का ठिकाना गगन चुम्बी है ! इनमे कई सपा के भी सभासद हैं। पालिका में खुशहाली से पालिका भवन भी खुशी में हिलोरें से लेता दिखता है।

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें : अध्यक्ष पर भाजपा का पलटवार !

गले मिलकर आपस में बधाई का सिलसिला सा शुरू हैं। इसे पालिका कर्मी अहंकारी शासक का अंत सा मान रहे हैं। दूसरी ओर मोहन साहू के इस बयान पर की उनको भाजपा में शामिल होने के लिये दबाव बनाया जा रहा था, इस पर भाजपा नें तीखा पलट वार किया है।


दूसरी और सपा के कई वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक जांच रिपोर्ट का पूरा पुलिंदा पहुंचा दिया हैं। सूत्रों के अनुसार सुनने में तो यह भी आ रहा हैं की पार्टी की अनुशासन की गाज भी इन पर गिर सकती हैं ?

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश इस बार विधान सभा के चुनाव में ऐसे किसी को टिकट नहीं देना चाहते जो भ्रष्टाचार के लिए कथित तौर पर बदनाम हो। विभागीय सूत्र बताते हैं की भ्रष्टाचार की गंभीरता बीस से लेकर पच्चीस करोड़ के बीच आंकी जा रहीं हैं !

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें : अध्यक्ष पर भाजपा का पलटवार !

सभासदों की लामबंदी मोहन साहू के विरुद्ध प्रामाणिक साक्ष्यों के आधार पर हो रही हैं। पावरसीज की खुशी में सभासद मिष्ठान वितरण कर रहें हैं, इनमें सपा सभासद भी हैं।

बांदा पालिका कर्मियों में खुशियों की हिलोरें
इधर सदर विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने पालिका अध्यक्ष साहू के इस बयान पर पलट वार किया है की उनपर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था ! यदि ऐसा था तो उसी समय उन्होने सार्वजनिक तौर पर यह बयान क्यों नहीं जारी किया। आरोप लगाया की अपने भ्रष्ट कुकर्मों को छिपाने के लिये मोहन साहू अनर्गल आरोप लगा रहें हैं !


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश औऱ जीतू नें रची ‘राजनीतिक रामायण’: सियासी चर्चाएं हुई ‘तेज’

City News Uttar Pradesh Desk

देवोत्थान एकादशी पर नारायण की हुई पूजा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा-दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र शिविरों का रच रहे इतिहास: गोयरा में सैकड़ों का हुआ इलाज

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय : अब यूजी और पीजी का पेपर तीन खंडों में होगा

यूपी : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जून से 3 जुलाई के बीच कराने का सरकार का निर्णय …

ब्रेकिंग न्यूज़