26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा, आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा, आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) जिला यूनिट ने प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सीबीआई जांच की मांग की गई।


बुधवार को जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर प्रदर्शन किया। हवा में खाली मटके लहराकर जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का विरोध किया। जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पार्टी सांसद संजय सिंह ने मिशन के क्रियान्वयन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का भंडाफोड़ किया है।

जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ रुपये घोटाले का आरोप लगा, आप नेताओं ने खाली मटके लेकर किया प्रदर्शन
आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यह भी कहा कि हर घर पानी पहुंचाने के लिए पाइप सप्लाई का कार्य एक कंपनी को दिया गया है, जो एमपी, पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित देश के आठ राज्यों और सेना के कार्यों में खराब गुणवत्ता के कारण ब्लैक लिस्टेड है।


इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर कंपनी को पाइप आपूर्ति का काम दे दिया गया। आप नेताओं ने राज्यपाल से इस गंभीर प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन और ज्ञापन में जिला सचिव अवधेश कुमार गुप्ता समेत कैलाश प्रसाद कुशवाहा, अल्ताफ अली, मोहित चंदेल, नीरज सिंह कछवाह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार अग्निहोत्री, विनय कुमार, जितेंद्र चौहान, अनुराग यादव, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘कैदी’ हुआ फरार: खाकी ‘मलती’ रह गई ‘हाथ’, महकमे में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी ‘फोर्स’

बड़ा हादसा : मध्य प्रदेश से सवारियां लेकर आ रही बस बांदा में पलटी, 25 घायल, 7 की हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

दिल का दौरा पड़ने से रेलवे सीटीआई की मौत: ड्यूटी के दौरान ही बिगड़ी थी हालत

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

माहौल बिगाड़ने की साजिश : बांदा में शरारती तत्वों ने बछड़े का सिर काटा, अवशेष भी मिले

स्वास्थ सेवायें ध्वस्त : रेडियोलॉजिस्ट न होने से शोपीस बनी हैं अल्ट्रासाउंड मशीनें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़