City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

नारकीय हालात : सड़क कटी, स्कूल में जलभराव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी तहसील के करतल क्षेत्र में कई दिनों से ही रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में नारकीय हालात पैदा कर दिए हैं। नालियां उफनाने से गंदगी सड़क पर बह रही है। घरों के सामने गंदगी का अंबार नजर आने लगा है। र

गौली भटपुरा में मुख्य मार्ग की मिट्टी कटने से सड़क धंसने लगी। सड़क किनारे बना काफी बड़ा गड्ढा कभी भी बड़े खतरे का सबब बन सकता है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


इधर, स्कूल परिसर भी तालाब में तब्दील हो गया। चारों तरफ केवल पानी ही पानी नजर आने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बाद भी प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले साल भी मिट्टी कटने लगी थी, हालांकि उस समय तत्कालीन ग्राम प्रधान ने मरम्मत करा दी, जिससे सड़क कटान से बच गई थी।


ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के चलते मिट्टी कटने से सड़क नीचे से खोखली हो गई। जिसके बाद काफी बड़े हिस्से में गड्ढा बन गया। इस सड़क से गांव के अलावा कई मजरों के भी लोग गुजरते हैं। सभी के सामने आवागमन में दिक्कत खड़ी हो गई। ग्राम पंचायत बिल्हरका, मजरा भावर पुरवा विद्यालय परिसर मे पानी के चलते तालाब नजर आने लगा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद व एसपी ने देखी जेल का किया निरीक्षण, बैरकों की ली तलाशी …

City News Uttar Pradesh

भूख से ‘तड़पता’ गांव बोड़े पुरवा ? सूनी गोद बुझे चूल्हे औऱ रोती चौखटें, पेट को राशन कार्ड कब !

City News Uttar Pradesh Desk

पत्नी एवं बेटे के दुर्दान्त हत्यारे को आजीवन कारावास एवं 55 हजार का अर्थदंड

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें पीडब्लूडी मंत्री से की मुलाकात : मार्गों एवं पुल निर्माण पर चर्चा

दीपावली के पटाखों का कहर : पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी !

City News Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण बनेगा “नक्शेबाज” एवं लैंड लार्ड : बढ़ायेगा “कमाई”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़