- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर का बाबूलाल चौराहा का सुंदरीकरण सोने में सुहागा हो गया हैं। सुंदरीकरण के साथ ही एक ऑटोमेटिक सिंगल प्रणाली का कार्य पूर्ण हुआ।अब ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल के तहत यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी। आपको बता दें आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली में अब अतर्रा रोड से एवं रोडवेज एवं कालूकुआं से आने वाला पुल के नजदीक से आने वाले वाहनों को 60-60 सेकंड रोका जाएगा। वहीं दूसरी ओर अमर टॉकीज चौराहा और ईदगाह से आने जाने वाले वाहनों को 30- 30 सेकंड रोका जाएगा। जिससे आने जाने वालों को सिंगल को देखकर अपने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करना होगा।

सिग्नल की जो अनदेखी करेगा उसको चालान के तहत जुर्माना देना होगा। बता दे की बांदा शहर के लिए यह बहुत बड़ा प्रयास है आजकल लोगों ने लखनऊ कानपुर जैसी बड़ी सिटी में इस सिग्नल का प्रयोग किया है और अपना सफर जाम रहित संपन्न किया है। इस स्वचालित सिग्नल को देखकर के बांदा की जनता में बहुत उल्लास एवं खुशी है लोग इसका प्रयोग करने भी लगे हैं और निर्विरोध यातायात एवं जाम के झाम से मुक्ति मिलने की बात कर रहे हैं। बांदा वालों जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी ऐसा जनता का कथन है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
