28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बेसिक शिक्षा की "तिजोरियों" में लगा है "ताला" ! कैसे खुले ? "चाभी" "अकर्मण्यता" के हवाले !
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा की “तिजोरियों” में लगा है “ताला” ! कैसे खुले ? “चाभी” “अकर्मण्यता” के हवाले !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की चिंतनीय खबर हम परोस रहे हैं ! चौंक जायेगे आप ! जीहाँ, “यहां शिक्षा विभाग की कई तिजोरियों में ताला लग गया है” ! योगी आदित्य नाथ सरकार जहां शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करके सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता ठीक करने के दावे कर रही है, वहीं इस जिले में शिक्षा विभाग के अफसर अकर्मण्य साबित होते दिखते हैं। योगी सरकार के इस मंशा की बेदर्दी बालमा बनकर हवा निकालने में जुटे हुए हैं ?

बेसिक शिक्षा की "तिजोरियों" में लगा है "ताला" ! कैसे खुले ? "चाभी" "अकर्मण्यता" के हवाले !
There is a “lock” in the “safes” of basic education! how to open Handing over the “key” to “inaction”!

आप को बता दें कि जिले में करीब दर्जन भर से अधिक विद्यालयों का ताला बंद है। यहां एक भी शिक्षक की तैनाती की गई है। वहीं इसके उलट शहर से आसपास कई ऐसे विद्यालय भी हैं, “जहां कृपा बरसाकर मानक से अधिक संख्या में शिक्षक ठूंस दिये गये हैं”। शिकायतों के आधार पर निलंबित होने वाले शिक्षकों की बहाली भी अफसरों की मिलीभगत से उसी स्कूल में हो जाती है।

बेसिक शिक्षा की "तिजोरियों" में लगा है "ताला" ! कैसे खुले ? "चाभी" "अकर्मण्यता" के हवाले !
There is a “lock” in the “safes” of basic education! how to open Handing over the “key” to “inaction”!

ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि शिक्षकों की संख्या की अनियमितता के बीच बंद स्कूलों का ताला कैसे खुल सकेगा ? बंद और एकल स्कूलों के आसपास रहने वाले बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। उन्हें दूर दराज के स्कूलों में जाना पड़ता है। वहीं बीएसए प्रिंसी मौर्य इस कार्रवाई के लिए शिक्षा निदेशक के एक आदेश का “हवाला लहराती हैं” । शासनादेश के इस “हवाला लहरिया” अनुसार निलंबित शिक्षकों को यथासंभव उसी स्कूल में बहाल करने और किसी भी शिक्षक का ब्लाक न बदलने का प्रावधान है। लेकिन यथासंभव शब्द के प्रयोग की आड़ में उसे अनिवार्यता से क्यों जोड़ा जा रहा हैं ? इसके पीछे कुछ न कुछ तो खेला हैं ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना वायरस अपडेट : जिलें में मिले 10 पाजिटिव केस, थम नहीं रहा संक्रमण

City News Uttar Pradesh

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सरकार महात्मा गांधी के सपनों को कर रही साकार

City News Uttar Pradesh

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की ‘लाश’ ने मचाई सनसनी

City News Uttar Pradesh

दो माह से गायब नाती की बरामदगी को अनशन कर रही महिला की बिगड़ी हालत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़