- ब्यूरो रिपोर्ट
हमीरपुर। जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जिला प्रशासन, एआरटीओ व पुलिस विभाग पर अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने में नकाम रहने की शिकायत की।

इसके साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, रोडवेज डिपो के वर्कशॉप सहित अन्य समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता व सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री से सदर विधायक ने कहा जिला प्रशासन, एआरटीओ व पुलिस विभाग की मिली भगत के चलते जिले में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। खनन पट्टाधारक जिला प्रशासन व खनिज विभाग की सह पर नदियों के साथ ग्रामीणों के खेतों से अवैध खनन कर रहे हैं। सभी सिंडीकेट बनाकर कार्य कर रहे हैं, जिसके चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को भरने की मांग रखी। वहीं कुरारा कस्बे में मगही नाले व सुमेरपुर में साहू नाले की नगर पालिका द्वारा सफाई न कराने से पूर्व में अतिवृष्टि के चलते कस्बे में बाढ़ के हालत बन गए थे।

इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही जिला मुख्यालय में बनने वाले मेडिकल कालेज के शीघ्र निर्माण कराए जाने को कहा। जबकि शहर के बीचोंबीच बने बस स्टैंड व वर्कशाप के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
इस पर कुछेछा में प्रस्तावित रोडवेज का वर्कशाप के लिए प्रस्तावित पांच करोड़ की धनराशि जारी कर इसके निर्माण कराए जाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। वहीं, अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि ने सुमेरपुर के नजरपुर में 28 नवंबर को होने वाले 108 सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के लिए मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
