26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

रूठे इन्द्र देव सावन में मानें : चित्रकूट मंडल बरखा से सराबोर ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रूठे हुये इन्द्र देव सावन में माने। फिर क्या था? रिम-झिम ही नहीं तेजी से सक्रिय हुए मानसून ने चित्रकूटधाम मंडल को बारिश से सराबोर कर रखा है। रुक-रुककर रात-दिन हो रही वर्षा से शहर और गांवों में जलभराव तथा खेत लबालब हैं। जनजीवन प्रभावित है। गंगऊ बांध,वियर से केन नदी में गिर रहे पानी की मात्रा और बढ़ गई है।


गंगऊ बांध की क्रस्टवाल से 11,990 क्यूसेक पानी केन नदी में गिर रहा है। इसी तरह बरियारपुर बांध से 7898 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज हो रहा है।बरसात थमी तो डिस्चार्ज की मात्रा भी थमेगी।


मंडल में मानसून लगभग डेढ़ माह देरी से सक्रिय हुआ। 15 जून से 25 जुलाई तक मौसम सूखा रहा।सूखे के आशंका जताई जाने लगी थी, लेकिन सावन शुरू होते ही मौसम ने करवट ली और पिछले पांच दिनों से लगातार पूरे मंडल में बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट की वर्षा का औसत 60 मिलीमीटर से अधिक मापा गया है। मंडल में मानसून सबसे ज्यादा बांदा में मेहरबान है।


सावन में जमकर गरज और बरस रहे बदरा यहां अलग तेवर दिखा रहे हैं। पूरे मंडल में पहली जून से अब तक सबसे ज्यादा 532 मिलीमीटर बारिश बांदा में हुई है। सबसे कम मात्र 140मिलीमीटर वर्षा महोबा में दर्ज की गई है। हमीरपुर में 435और चित्रकूट में 245 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यह आंकड़े सिंचाई विभाग के है।


गंगऊ बांध/वियर के उफना जाने के बाद भी फिलहाल केन नदी में बाढ़ का खतरा नहीं है। गंगऊ की क्रस्टवाल से 11,990 क्यूसेक और बरियारपुर बांध से 7898 क्यूसेक पानी उफनाकर नदी में गिर रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता घनश्याम वर्मा, अवर अभियंता वेद प्रकाश गौड़ (गंगऊ बांध) और अवर अभियंता धीरेंद्र प्रताप सिंह (बरियारपुर) ने बताया कि जलस्तर और डिस्चार्ज पर लगातार नजर रखी जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का ठेकेदार जबरन खुदवा रहा खेत से मिट्टी …

City News Uttar Pradesh

बांदा में संघ और भाजपा नेताओं ने खेली फूलों की होली: उमड़ा उत्साह

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : तिंदवारी में दो करोड़ से दुरुस्त होंगी पांच सड़कें

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश का सपा पर तंज: रामचरित मानस विरोध का मौर्या को दिया इनाम

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा का चला ‘हंटर’: स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर ‘गाज’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़