24.4 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विदेश यात्रियों की राह हुई आसान : बांदा जिला अस्पताल बना अंतराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वैश्विक महामारी में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब विदेश यात्रा की राह आसान हो गई है। पढ़ाई या कमाई के लिए दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अब 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसलिए जिला अस्पताल में अंतराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ बनाया गया है।


कोरोना संक्रमण ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया। स्वास्थ्य के साथ ही लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। लॉकडाउन लगने के साथ दूसरे राज्य तथा विदेश पढ़ाई व कमाई करने गए लोग अपने घर वापस आ गए थे। अब संक्रमण की रफ्तार की काफी हद तक धीमी हो गई है। अनलॉक होने के बाद लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है इससे कमाई या पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों की भी राह आसान हो गई है। लेकिन विदेश जाने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है।

 

कोरोना टीकाकरण की पहली डोज के बाद दूसरी डोज के लिए 84 दिन की समय सीमा निर्धारित है। ऐसे में विदेश यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा था। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 84 दिन की बाध्यता खत्म कर दी है। कोवैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद ही दूसरी डोज लगवाई जा सकती है। इसके लिए जिला अस्पताल में स्पेशल बूथ चलाया जा रहा है।


– दूसरी डोज के लिए पासपोर्ट अनिवार्य
बांदा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एमसी पाल ने बताया कि सिर्फ विदेश यात्रियों को ही यह सुविधा दी जा रही है। ऐसे लोगों को दूसरी डोज के लिए अपने साथ पासपोर्ट लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट में दर्ज विदेश यात्रा की तिथि को पोर्टल में डालकर सत्यापित किया जाएगा। जिला अस्पताल में सत्यापन कार्य के लिए ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल आफीसर) डा. विनीत सचान को नोडल बनाया गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : सौतेली बहन ने रिश्तों को किया शर्मसार, 3 युवकों के साथ मिलकर करवाया नाबालिग बहन का गैंगरेप …

ट्रांसफर माफिया का खेल बेनकाब: रिश्वतखोरी में दबा ‘शिक्षा विभाग’ !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा “हेल्थ का तोहफा”: एटीएम मशीन में जांच, जल्दी लें स्वास्थ लाभ

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन नें पुलिस अधिकारियों के साथ किया पैदल मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

‘मैं रानी से बहुत प्यार करता हूं’… लिख साली के प्रेम में जीजा ने करवा चाैथ पर दी जान …

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलेगा ‘शुद्ध सोना’ ग्राहकों की रहेगी ‘चांदी’ : बीआईएस ‘हॉलमार्किंग’ अनिवार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़