City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद बढ़ायेंगे कोरोना टीकाकरण की रफ़्तार, घर-घर पहुंचाई जाएगी बुलावा पर्ची …

 

– जुलाई से पूरे जनपद में शुरू करने की तैयारी
– टीकाकरण के लिए हर राजस्व ग्राम में गठित होंगी मोबिलाइजेशन टीम
– प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी और शिक्षक होंगे शामिल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोविड टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी है। इसी के तहत अब अगले महीने से घर के करीब ही केंद्र बनाकर लोगों के टीकाकरण की तैयारी है। इसके लिए लोगों को उसी तर्ज पर बाकायदा ‘बुलावा पर्ची’ भेजी जाएगी जैसे लोकसभा-विधानसभा व अन्य चुनाव में मतदान के लिए भेजी जाती है, जिसमें टीकाकरण की तिथि और स्थान का उल्लेख होगा। इसमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, पंचायत सेक्रेटरी और युवक मंगल दलध्महिला मंगल दल का भी सहयोग लिया जाएगा।


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के निर्देशों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अगले माह जुलाई से पूरे प्रदेश में रोजाना 10 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ब्लाक तथा शहरी क्षेत्र में नगर निकाय को इकाई के रूप में लेकर कार्ययोजना बनानी है। इन इकाइयों को क्लस्टर्स में इस तरह से विभाजित किया जाएगा ताकि एक माह के अन्दर टीकाकरण टीमें सभी क्लस्टर्स में पहुंच जाएं। क्लस्टर में चल टीमों के द्वारा टीकाकरण के अतिरिक्त अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों एवं अन्य भवनों पर स्थिर टीकाकरण (स्टेटिक) केन्द्रों के माध्यम से भी टीका लगाया जाएगा।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने बताया कि जनपद में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। प्रत्येक क्लस्टर के लिए टीकाकरण की तिथियों एवं स्थान पूर्व से ही घोषित कर दिए जाएंगे। इन सभी स्थलों पर वहीं पर रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा होगी और घर के नजदीक ही केंद्र बनाकर टीकाकरण किया जाएगा। मतदाता सूची के मुताबिक आशा के माध्यम से लोगों के घरों पर ‘बुलावा पर्ची’ मिलेगी, जिसमें टीकाकरण तिथि और स्थान का उल्लेख होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन का पहला सोमवार: शिव से अच्छी फसल एवं अन्ना पशुओं से निजात की मांगी मन्नतें

बांदा: विकलांगों ऩे महिला उत्पीड़न को लेकर किया प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के 250 गांवों की माटी बीमार : सिसक रही है खेती

City News Uttar Pradesh

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

भाजपा जन प्रतिनिधियों द्वारा महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की दिल खोलकर प्रशंसा

City News Uttar Pradesh

यूपी : देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

ब्रेकिंग न्यूज़