City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का फरमान : बनेगे बहुउद्देशीय तालाब, किसानी को मिलेगी उड़ान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी का कहना हैं की बांदा सहित बुंदेलखंड में खेत-तालाब की सफलता के बाद अब बहुउद्देश्यीय तालाब बनाए जाएंगे। जिनमें जल संरक्षण व सिचाई के साथ ही मछली पालन व सिघाड़ा की खेती होगी। इसके लिए एक समन्वित परियोजना मुख्य मंत्री योगी जी ने बनाई है। जिसमें पांच सालों में पांच सौ करोड़ रुपये खर्च कर जल बंधा निर्माण के अलावा खेती प्रणाली का विकास किया जाना है।


सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें एक औपचारिक भेंट में यह जानकारी दी।बताया की बुंदेलखंड की कृषि प्राथमिक अवस्था में है। यहां पहले से ही जैविक खेती होती रही है। लेकिन अब हमारी सरकार जैविक उत्पादों की व्यावसायिक व्यवस्था कर बाजार देने की ओर अग्रसर है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

बुंदेलखंड में खेती प्रणाली के विकास के लिए पांच सौ करोड़ की एक समन्वित परियोजना भी मुख्य मंत्री योगी जी नें दी है जिसमें जल संचयन को ढालदार स्थानों में बंधा बन रहे हैं। इनमें पानी एकत्र होकर झील का रूप लेगा। इन बंधों से सिचाई के साथ मछली पालन जैसे काम किए जा सकेंगे।

वहीं खेत तालाब की सफलता को देखते हुए अब बहुउद्देश्यीय तालाब बन रहे हैं। इन तालाबों से किसान सिचाई करेंगे। वहीं मोती, सिघाड़ा की खेती कर मछली पालन का भी काम करेंगे। समन्वित परियोजना में नीबू वर्गीय फल उत्पाद, स्ट्राबेरी की खेती सहित, ड्रेगन फ्रूट, बकरी पालन व चारा उत्पादन के काम भी शामिल हैं।

विधायक प्रकाश नें बताया कि बांदा सहित बुंदेलखंड में खेत-तालाब योजना बेहद सफल रही। इनसे जहां खेती का काम हो रहा है वहीं जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था भी हो गई है और अब जानवरों को पानी की समस्या के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन नें पढ़ाया विकास का पाठ : हिदायत दिया योजनाओं का न हो “बंटाधार”

City News Uttar Pradesh

धान खरीद ‘बंदी’ से मचा त्राहिमाम: बर्बादी की कगार पर किसान, डीएम से न्याय की गुहार

City News Uttar Pradesh

ईवीएम से निकलेंगे मत: तय होगा बुंदेलखंड के सात दिग्गजों का सियासी कद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का स्वामी पर पलट वार : पागलखानें में मौर्या का हो इलाज !

City News Uttar Pradesh

स्टेडियम बना अफसरशाही की कब्रगाह: स्विमिंग पूल बंद, खिलाड़ियों की हिम्मत तोड़ता सिस्टम

राजेश दुबे ‘बुलडोजर कांड’ पर गरजे: अध्यक्ष सुनील पर प्रहार, प्रशानिक भूमिका पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़