32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस लाइन में आई बहार : खिल उठे 177पुलिस जवानों के चेहरे …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की पुलिस लाइन में गजब की प्रशंसा की बयार बही। मौक़ा था पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह का। इस अवसर पर परेड के बीच तालियों की गड़गड़ाहट नें फिजां में वसंत ऋतु की सी बहार सी ला दी। इसके साथ 177 रिक्रूटों को पुलिस वर्दी मिली तो उनके चेहरे भी फूल की तरह खिल उठे।

पूरे छह महीने तक पुलिस लाइन में रहकर ट्रेनिंग करने वाले 177 रिक्रूट आरक्षियों ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग हाउट परेड में जमकर पसीना बहाया।

सर्वोत्तम आरक्षी के साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ आरक्षियों को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने सम्मानित किया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षियों को खाकी के बेड़े में शामिल होने पर न सिर्फ बधाई दी बल्कि उन्हें कर्तव्य परायणता का पाठ भी पढ़ाया।


इस मौके पर परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कई चुनौतियां हैं। जनता की सेवा करने के लिए हमे अच्छे और बेहतर कार्य करने हैं। उन्होंने पुलिस में शामिल सभी रिक्रूटों को बधाई दी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, सीओ सत्यप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। रिक्रूटों के परिजन भी पुलिस परेड में उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : तीसरी लहर से बचाव की मंत्री की समीक्षा, वैक्सीनेशन पर जोर …

निजी स्कूलों की लूट, गैस व पेयजल समस्या पर कांग्रेस का ‘कड़ा प्रहार’

City News Uttar Pradesh

बांदा में शोक की लहर : भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप गुप्ता को पुत्र शोक

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील “यही माह अंतिम यही माह भारी” से बेचैन, जांच अंतिम स्टेज पर ?

City News Uttar Pradesh

बिजली विजलेंस टीम नें पकड़ी चोरी : मच गया हड़कंप, नहीं मानी गई सिफारिशें

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें सुनी जनता के मन की बात: समस्याओं का कराया निदान

ब्रेकिंग न्यूज़