28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त और डीएम एलर्ट : मण्डल के जिलों में नतमस्तक होगी तीसरी लहर ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना कि तीसरी लहर के मुकाबले के लिए आयुक्त दिनेश सिंह और डीएम आनंद सिंह ने रणनीति ऐसी तैयार की है कि कोरोना की थर्ड लहर कांपने लगी है ! बांदा जिला सहित पूरे मण्डल में इस लहर का मुकाबला करने के लिऐ कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के आगे यह लहर नतमस्तक होगी । अब तीसरी लहर का खतरा सिर पर है। उसके पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है।


मंडल के सरकारी अस्पतालों को मॉडल बनाने की तैयारी है। नए रंगरोगन के साथ एसी लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है। दर्जनभर से ज्यादा प्लांट स्थापित होने से मंडल ऑक्सीजन की दिशा में आत्मनिर्भर हो जाएगा। गांवों को सुरक्षित रखने के लिए न्याय पंचायतवार टीम का गठन कर रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह कहते हैं कि दूसरी लहर पर अंकुश लगाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोगों की जांच कराने में लापरवाही भी भारी पड़ी है। आमजन का सहयोग मिला तो अब वैसे हालात से सामना नहीं करना पड़ेगा। आमजन थोड़ा सहयोग कर दे तो तीसरी लहर को मंडल के किसी जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए योजना बना ली गई है।


जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह खुद फील्ड में उतर व्यवस्थाओं की जांच-पड़ताल में जुटे हैं। कमिश्नर दिनेश सिंह और डीएम आनंद सिंह रोज ही किसी न किसी गांव का भ्रमण कर आमजन को जागरूक करते नजर आते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि आमजन की जागरूकता ही कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में विजेता बनने में मुख्य भूमिका निभाने को काफी है। बीमारी को छिपाने के बजाए लोग जांच कराएं और मेडिकल किट लेकर दवा का सेवन करें। खुद को आइसोलेट कर लें, जिससे दूसरे प्रभावित होने से बच सकें।


दिनेश कुमार सिंह (आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल) ने बताया कि कोरोना से सुरक्षित रहने का अचूक उपाय वैक्सीनेशन ही है। मेरी सभी से अपील है कि टीकाकरण जरूर कराएं। खांसी, जुखाम जैसे लक्षण हों तो तुरंत जांच कराएं और आइसोलेशन में रहें। इससे आपका परिवार और आसपास के लोग सुरक्षित रहेंगे। आप सभी का सहयोग मिला तो तीसरी लहर बाल बांका नहीं कर सकेगी।

जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि गांव-गांव जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। टीमों का गठन कर लगा दिया गया है। लोग खुद जागरूक हों और आगे बढ़कर जांच कराएं। हर स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं पूरी हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। प्रशासन की टीमें आपकी सुरक्षा के लिए ही लगी हैं। आमजन के सहयोग से ही महामारी पर विजय संभव है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग हुए सख्त : भूमाफिया के कब्जे से मुक्त होगी गोचर की जमीन

City News Uttar Pradesh

डेढ़ दर्जन परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सचल दल करते रहे निगेहबानी

City News Uttar Pradesh

यूपी : रोडवेजकर्मियों को दस फीसदी डीए की मंजूरी, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, 21 जुलाई से मिलेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

कात्यायनी माँ की दर्शन की धूम से गूंजा शहर : भक्तों का उमड़ा रहा देवी आराधना को सैलाब

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘सिंघम’ एक्शन: ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर चला डंडा

City News Uttar Pradesh

Banda- महिलाओं के लिए सुनहरा रहा 2020, नए वर्ष में नई उम्मीदें…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़