City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : प्रधान पति ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या का कारण अज्ञात …

 

– मातम में बदलीं जीत की खुशियां 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मंबबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव में गुरुवार की दोपहर को प्रधान पति ने तमंचे से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या का कारण परिवार के लोग नहीं बता सके हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम निभौर निवासी रामकिशोर विश्वकर्मा (30) गांव में ही ग्राम पंचायत रोजगार सेवक के पद में कार्यरत था। पंचायत चुनाव में उसकी पत्नी नीलम देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई है। पत्नी नीलम रिश्तेदारी में निमंत्रण में गई थी। इधर, रामकिशोर की तबीयत खराब होने की वजह से वह बड़े भाई मन्नू के साथ बबेरू इलाज कराने गया। इलाज कराने के बाद वापस घर आया। बड़ा भाई मन्नू अपने घर चला गया। प्रधान पति रामकिशोर मकान के दूसरी मंजिल पर पहुंचा और कमरे का दरवाजा बंद करने के बाद तमंचे को कनपटी में सटाकर खुद को गोली मार ली, इससे प्रधान पति की मौके पर ही मौत हो गई।

फायर की आवाज सुनकर घर परिवार में हड़कंप मच गया। सभी मौके की ओर दौड़े। किसी तरह से दरवाजा खोलकर देखा तो रामकिशोर खून से लथपथ मृत पड़ा हुआ था। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान पत्नी नीलम को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गई। रिश्तेदार समगरा गांव से पत्नी को लेकर आए, उसका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र हैं।

खबर पाकर सीओ समेत कोतवाली प्रभारी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड प्राधिकरण के लिए जमीन खरीदने को बनी कमेटी, होगा समझौता

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश : मास्क न लगाने वालों पर तत्काल किया जाए जुर्माना, 30 अप्रैल तक सभी स्कूल भी बंद …

पोषण संबंधी गतिविधियां अपने स्तर से चलाएं : डीएम अनुराग …

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दो फुफेरे भाई जख्मी

बांदा : पत्थर से सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, अस्तव्यस्त कपड़े कर रहे थे दुष्कर्म की ओर इशारा …

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

ब्रेकिंग न्यूज़