24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के 'तेईस' थानेदारों की 'कुर्सी' हिली: महकमे में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा के ‘तेईस’ थानेदारों की ‘कुर्सी’ हिली: महकमे में मचा हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की “कानून व्यवस्था को और अधिक सख्त और चुस्त-दुरुस्त” बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने देर रात करीब नौ बजे “बड़ा फेरबदल” किया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद जारी आदेश में “कुल तेईस निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव” किया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस “आदेश” को जिले में “कानून व्यवस्था को पटरी” पर लाने की “कवायद” के तौर पर देखा जा रहा है।डबल मर्डर पर एसपी का हंटर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात अफसरों की एसआईटी गठितसबसे बड़ी कार्रवाई नरैनी और जसपुरा “थाने” में हुई है। नरैनी प्रभारी भास्कर मिश्रा और जसपुरा प्रभारी ऋषिरुदेव सिंह को हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है। भास्कर मिश्रा के कार्यकाल में ही “नंदवारा में दो सगे भाइयों की हत्या” का चर्चित मामला सामने आया था। नरैनी की जिम्मेदारी अब बबेरू के अतिरिक्त निरीक्षक प्रताप सिंह को दी गई है। वहीं राधाकृष्ण तिवारी को जसपुरा और सर्विलांस प्रभारी राजेश मौर्य को बदौसा थानाध्यक्ष बनाया गया है।बांदा के 'तेईस' थानेदारों की 'कुर्सी' हिली: महकमे में मचा हड़कंपचौकी स्तर पर भी “बड़े बदलाव” हुए हैं। अनिल साहू को बबेरू में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, अनिल गुप्ता को करतल चौकी, गजेंद्र सिंह को नरैनी कस्बा, रक्षा देवी को मटौंध से कोतवाली नगर, संतोष सिंह को मटौंध कस्बा, विनेश गौतम को बेंदोघाट, विनोद कुमार को जिला अस्पताल चौकी की जिम्मेदारी मिली है।बांदा के 'तेईस' थानेदारों की 'कुर्सी' हिली: महकमे में मचा हड़कंपइसके अलावा पंकज चौरसिया, सौरभ सिंह, दुर्विजय सिंह, मनीष शर्मा, कल्पना सिंह, कुलदीप तिवारी, प्रवीण सिंह, रोशनी सेंगर, आशीष पटेरिया और राजवीर चंदेल को भी नई जगह तैनात किया गया है। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर ज्वाइन कर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग आत्म निर्भर भारत की पहचान

City News Uttar Pradesh

मंत्री राजभर का ‘अल्टीमेटम’ : ग्राम पंचायतों में ‘विकास’ की बढ़ाओ रफ्तार, वरना कार्रवाई तय

City News Uttar Pradesh

चोरों के हौसलें बुलंद : फौजी के घर का ताला तोड़कर नकदी व पांच लाख के सोने के जेवरात चोरी

बेंदा पुल के मरम्मतीकरण में विलंब : डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

केन नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत, गोताखोर शव की कर रहे तलाश

जयराम बछेऊरा का कमाल : दीवारी नृत्य में भांजी लाठी, दर्शक आश्चर्य चकित …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़