30.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नदियों ने अपना ‘रौद्र रूप’ दिखाना शुरू कर दिया है! पहाड़ों पर हो रही ‘झमाझम बारिश का कहर अब बांदा’ तक आ पहुंचा है और ‘केन-यमुना’ दोनों एक साथ ‘बांदा को निगलने को बेताब’ हैं। नदियों में जिस रफ्तार से पानी चढ़ रहा है, उसने ‘प्रशासन के होश उड़ा’ दिए हैं और ‘नदी किनारे बसे हजारो ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा’ दी है।

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !शुक्रवार दोपहर 12 बजे की सरकारी रिपोर्ट ने जो तस्वीर पेश की है, वह ‘बेहद डरावनी’ है। भूरागढ़ में केन नदी का जलस्तर 98.57 मीटर दर्ज किया गया है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। नदी का बहाव इतना तेज है कि किनारे कटने लगे हैं। पानी हर घंटे बढ़ रहा है। इलाकों में ‘हाय मेरी दईया’ है।

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !उधर चिल्ला घाट पर ‘यमुना ने तो हद’ ही कर दी। 91.33 मीटर पर बह रही यमुना का रूप देखकर ‘बड़े-बूढ़े भी सहम’ गए हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि ‘यमुना का पानी सबसे तेजी से बढ़’ रहा है। उसका ‘संगम वाला हिस्सा विकराल रूप’ लेकर ‘दहाड़’ रहा है।

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !भले ही ‘कागजों में दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे’ बताई जा रही हैं, लेकिन ‘हमारी टीम’ ने देखा कि ‘रौद्र रूप’ ले चुकी ‘इन नदियों की रफ्तार ने बाढ़ की आहट को तेज’ कर दिया है। नदी किनारे बसे मवई, चिल्ला, भूरागढ़ के ग्रामीण ‘टकटकी’ लगाए सिर्फ ‘पानी को बढ़ते’ देख रहे हैं। उनके ‘चेहरे पर एक ही डर है की अगर रात में पानी ने रफ्तार नहीं रोकी तो सुबह घर में पानी’ होगा। प्रशासन की तरफ से अब तक ‘सिर्फ आंकड़े’ जारी हो रहे हैं, जमीन पर एक नाव तक नहीं लगाई गई है। प्रश्न यह है कि क्या बांदा फिर से बाढ़ में डूबेगा? क्या केन-यमुना का यह रौद्र रूप गांवों को ले डूबेगा? प्रशासन कब जागेगा ?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा ने जारी की 159 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश-आजम और शिवपाल का भी नाम, देखिए किसे- कहां से मिला टिकट

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: ‘जन्म मृत्यु’ प्रमाण पत्र की ‘उलझनों’ पर हुआ संवाद

City News Uttar Pradesh

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन का मिला कंकाल, मौत का कारण नहीं हुआ स्पष्ट, जांच के लिए भेजे गए नमूने

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज के आठ डाक्टरों का हुआ तबादला, बारह नए डाक्टरों अभी नहीं लिया चार्ज

City News Uttar Pradesh

Banda- अटल ड्रीम प्रोजेक्ट केन-बेतवा लिंक परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकारों में फिर मंथन…

City News Uttar Pradesh

बांदा का “अमन” कांड : सीबीआई जांच हेतु विधायक प्रकाश नें अपर सचिव गृह को सौंपा पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़