City News Uttar Pradesh
बांदा कांग्रेस की 'चुनावी' तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

बांदा कांग्रेस की ‘चुनावी’ तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। कांग्रेस नें ‘विधान सभा चुनाव तैयारी’ के लिये ‘कमर’ कस ली है। पार्टी के राष्ट्रीय अभियान “संगठन सृजन” के तहत बांदा जनपद में 4 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम शुरू हो गया है। अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महुआ की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत दुर्गापुर सोहाव में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरैनी की बैठक आयोजित की गई।

बांदा कांग्रेस की 'चुनावी' तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीतिबैठकों की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं गुजरात के पूर्व मंत्री विमल शाह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और पीसी पर्यवेक्षक नावेद खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने ‘तीनों पर्यवेक्षकों’ का ‘जोरदार स्वागत’ किया। समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षकों ने “संगठन सृजन अभियान” की प्रगति और बचे हुए कार्यों की जानकारी ली।

बांदा कांग्रेस की 'चुनावी' तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीतिएआईसीसी पर्यवेक्षक विमल शाह ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक स्थिति के बारे में ‘विस्तार से फीडबैक’ लिया। उन्होंने अलग-अलग एकांत में भी कार्यकर्ताओं से ‘राय’ जानी। विमल शाह ने कहा कि ‘कांग्रेस का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत’ करना है। अगले 3 दिन तक तीनों पर्यवेक्षक जिले के सभी ब्लॉकों और नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण कर ‘कांग्रेस की जमीनी स्थिति का आकलन’ करेंगे और ‘रिपोर्ट’ उच्च कमान को सौंपेंगे।

बांदा कांग्रेस की 'चुनावी' तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीतिइस अवसर पर एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी,पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, साकेत बिहारी मिश्रा, रमेश द्विवेदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री जितेंद्र गौरव, कालीचरण निगम, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष महुआ शक्ति प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी रामनारायण प्रजापति, नगर अध्यक्ष नरैनी रामकृष्ण निगम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ‘संगठन सृजन अभियान’ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ‘नया जोश है और बांदा में पार्टी को फिर से मजबूत’ किया जाएगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें दिया सिंचाई का तोहफा : पांच पंप कैनालों का होगा आधुनिकी करण

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : शिक्षा विभाग के अनुदेशक के घर लाखों रुपये के जेवरात व नगदी की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

डीएम आनंद सिंह की चाहत : अनूठा होगा अबकी पंद्रह अगस्त …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

बांदा कमिश्नर दंग: कोरोना संक्रमितों से की बात तो खुली व्यवस्था की पोल …

बांदा में चरका बालू खदान ठेकेदार बेखौफ : सीएम योगी एवं मंत्री रामकेश को दे रहा चैलेंज ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़