City News Uttar Pradesh
'खतरे' के निशान पर चंद्रावल: रपटा पुल पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर रास्ता
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

‘खतरे’ के निशान पर चंद्रावल: ‘रपटा पुल’ पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर ‘रास्ता’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगातार हो रही बारिश ने अब चंद्रावल नदी का रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम नदी का जलस्तर बढ़ते ही अमारा-गौरी कला रपटा पुल पर तेज बहाव शुरू हो गया। हालात ऐसे बन गए कि प्रशासन को तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुल पर पुलिस के साथ प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि तेज बहाव के दौरान रपटा पार करने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है।

'खतरे' के निशान पर चंद्रावल: रपटा पुल पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर रास्ताथाना प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे से रपटा पुल के ऊपर पानी का बहाव तेजी से बढ़ने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुल के दोनों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर निगरानी शुरू कर दी गई। आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क करते हुए नदी का जलस्तर सामान्य होने तक रपटा पार न करने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने पुल पर दो शिफ्टों में जवानों की ड्यूटी लगाई है, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैराकों को भी मौके पर तैनात किया गया है।

'खतरे' के निशान पर चंद्रावल: रपटा पुल पर चढ़ा पानी, मौत के मुहाने पर रास्ताअधिकारियों का कहना है कि जलस्तर में हर पल हो रहे बदलाव पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि बहाव और बढ़ता है तो अतिरिक्त पुलिस बल और राहत टीम को भी मौके पर बुलाया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी और रपटा पुल के आसपास भीड़ न लगाएं, बच्चों और मवेशियों को नदी की ओर न जाने दें तथा किसी भी स्थिति में जान जोखिम में डालकर पुल पार करने का प्रयास न करें।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ग्राम पंचायतें होंगी अब प्लास्टिक मुक्त : बनेंगे बैंक करायेंगे मोटी कमाई

City News Uttar Pradesh

सास और बहू को लाठियों से पीटकर किया जख्मी, रिपोर्ट दर्ज कराने पर घर में घुसकर की तोड़फोड़

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश पुनः प्रत्याशी : बांदा का दिल बागवां, शानदार स्वागत

City News Uttar Pradesh

गौवंशो की सुरक्षा प्रशासन के लिये बनी चुनौती : प्रधानों नें खड़े किये हाथ !

करवाचौथ की रौनक से चमका बांदा: सजनी के सोलह श्रृंगार ने बाजारों में भर दी जान

डीएम आनंद सिंह की हिदायत : शिकायतों का तीन दिन में हो निस्तारण …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़