City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश व डीएम अमित की 'जोड़ी' करेगी 'कमाल': सीएम योगी के 'मिशन' को मिलेगी रफ्तार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश व डीएम अमित की ‘जोड़ी’ करेगी ‘कमाल’: सीएम योगी के ‘मिशन’ को मिलेगी रफ्तार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाने के लिए शुरू किए जा रहे ‘बृहद वृक्षारोपण अभियान-2026’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान की ‘रणनीति और क्रियान्वयन’ को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और डीएम अमित आसेरी ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘अभियान को सफल बनाने का संकल्प’ दोहराया।

विधायक प्रकाश व डीएम अमित की 'जोड़ी' करेगी 'कमाल': सीएम योगी के 'मिशन' को मिलेगी रफ्तारबैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का महाअभियान बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, देखभाल और जीवित रखने की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य धरातल पर दिखाई दे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि बांदा में वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

विधायक प्रकाश व डीएम अमित की 'जोड़ी' करेगी 'कमाल': सीएम योगी के 'मिशन' को मिलेगी रफ्तारउन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उनका कहना था कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं जिलाधिकारी अमित आसेरी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर उसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहें और अभियान का उद्देश्य सफल हो।

विधायक प्रकाश व डीएम अमित की 'जोड़ी' करेगी 'कमाल': सीएम योगी के 'मिशन' को मिलेगी रफ्तारबैठक में अभियान को व्यापक जनसहभागिता से जोड़ने, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडेय, उपजिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कलयुग की हो गई इंतेहा : नशेड़ी पुत्र ही अपने साथियों के साथ निकला हत्यारा !

हैवानियत की हदें पार : गर्भवती महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पांच माह की गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म …

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सरकार की बोलती करेंगे ‘बंद’: मानसून सत्र में सरकार से लेंगे हिसाब !

City News Uttar Pradesh Desk

लाभार्थी सम्मेलन: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील और सांसद नें बताई मोदी की खूबियां

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा हुई सक्रिय : मतदाता बनाने के लिये पकड़ी तेजी

City News Uttar Pradesh

Banda : मौरंग खदान के पास सो रहे किशोर पर चढ़ा डंपर, हुई मौत, भाई ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज कराया मुकदमा …

ब्रेकिंग न्यूज़