City News Uttar Pradesh
सरकार मौत पर मेहरबान: 'कर्ज औऱ लोन' नें निगल ली जान, मचा कोहराम
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सरकार मौत पर मेहरबान: ‘कर्ज औऱ लोन’ नें निगल ली जान, मचा कोहराम

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में बेरोजगारी और कर्ज आज भी सबसे बड़ा जख्म है। सरकार मौत पर मेहरबां सी दिखती है? इस जख्म ने एक बार फिर एक घर उजाड़ दिया। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में 48 वर्षीय किसान गनेश द्विवेदी ने शनिवार की रात जहर खा लिया। रविवार सुबह 3 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां से रेफर होने के बाद भी वह जिंदगी की जंग हार गए। भतीजे अमित द्विवेदी की आंखें नम थीं। उन्होंने बताया “चाचा ने साल भर पहले खेती के लिए लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा” था। सोचा था फसल अच्छी होगी,किस्त भर देंगे। बेटे को मुख्यमंत्री उद्यमी बेरोजगार योजना से 5 लाख का लोन दिलाकर रोजगार कराया। लेकिन न काम चला, न आमदनी हुई

सरकार मौत पर मेहरबान: 'कर्ज औऱ लोन' नें निगल ली जान, मचा कोहराम ट्रैक्टर की किस्त, बेटे के लोन की ईएमआई हर महीने तगादा। घर में कमाने वाला अकेला। पत्नी नीलम का 2015 में ही निधन हो चुका था। बेटा बेरोजगार, बेटी ससुराल में। कर्ज का बोझ और बेरोजगारी की मार ने गनेश को अंदर से तोड़ दिया। रात 10:30 बजे उन्होंने वही कदम उठाया जिससे हर किसान डरता है। गनेश का केस अकेला नहीं है। बुंदेलखंड में हर तीसरे घर की यही कहानी है। लोन मिल जाता है,पर रोजगार नहीं। ट्रैक्टर आ जाता है,पर डीजल-ईएमआई के लिए पैसे नहींयोजनाएं फाइलों में चलती हैं, जमीन पर किसान टूटता है। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया कारण आर्थिक तंगी औऱ कलह बताया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शराबी पिता की दरिंदगी: दुधमुंही बेटी की गला घोंटकर निर्मम हत्या, पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

City News Uttar Pradesh

यूपी: 800 बंद सिनेमाघरों को फिर से मिलेगा नया जीवन, 38 जिलों में नहीं है एक भी सिंगल स्क्रीन थिएटर

City News Uttar Pradesh

आधार कार्ड बनवाना हो गया लोहे के चने चबाना: प्रशासन दे ध्यान

गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर: विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी ‘दूध’ की धार, लगेगा ‘डेयरी प्लांट’

ब्रेकिंग न्यूज़