25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बाघ ने मचाई दहशत: दो मवेशियों का किया शिकार, हाथियों के साथ उतरी 'वन विभाग' की टीम !
उत्तर प्रदेश

बाघ ने मचाई दहशत: दो मवेशियों का किया शिकार, हाथियों के साथ उतरी ‘वन विभाग’ की टीम !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे जसवंतपुरा गांव में उस समय “हड़कंप” मच गया, जब टाइगर रिजर्व क्षेत्र से “भटककर” आया “बाघ” गांव के “नजदीक” पहुंच गया और “दो मवेशियों” को अपना “शिकार” बना लिया। इस घटना के बाद “पूरे गांव में दहशत का माहौल” है और लोग अपने “घरों में कैद” होने को “मजबूर” हैं।

बाघ ने मचाई दहशत: दो मवेशियों का किया शिकार, हाथियों के साथ उतरी 'वन विभाग' की टीम !

बताया जा रहा है कि बाघ को गांव के पास स्थित बांध क्षेत्र में देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पशुपालकों में सबसे ज्यादा डर है, क्योंकि उनके मवेशी अब खुले में रखना जोखिम भरा हो गया है। गांव में हर तरफ खौफ का माहौल है। लोग खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम हरकत में आ गई। बाघ को ट्रैक करने और सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने के लिए हाथियों का दल गांव में भेजा गया है।

बाघ ने मचाई दहशत: दो मवेशियों का किया शिकार, हाथियों के साथ उतरी 'वन विभाग' की टीम !

वन विभाग की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। बाघ की मौजूदगी से गांव की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल रहे, वहीं किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। रात होते ही गांव में सन्नाटा और डर दोनों बढ़ जाते हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिन पशुपालकों के मवेशियों का नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है और उसे जल्द ही सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद: विधायक हैं दंग, एसडीएम एवं खनन अधिकारी पर कसी लगाम

City News Uttar Pradesh

बिजली आपूर्ति में व्यवधान पर किसानों का छलका गुस्सा, दिया धरना !

City News Uttar Pradesh

लोकसभा-विधानसभा में गूंजेगा मॉडल की मां का सुसाइड ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें मिशन 2024 हेतु फूंका मंत्र: समझाई कार्ययोजना

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन ,बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़