28 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे कब्जा ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाज
उत्तर प्रदेश

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे ‘कब्जा’ ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धार्मिक आस्था से “जुड़ी जमीन पर कथित अवैध कब्जे” की कोशिश ने “बड़ा विवाद” खड़ा कर दिया है। शहर के प्रमुख क्षेत्र में स्थित “पंचमढ़ी हनुमान मंदिर परिसर” से सटी “भूमि पर प्लाटिंग” किए जाने के “आरोप ने माहौल को गर्मा” दिया है। “कान्यकुब्ज भुर्जी” समाज ने इस मामले को लेकर “खुलकर विरोध दर्ज” कराया है और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे कब्जा ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाजसमिति के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताया कि पहाड़ी बाबा एवं बुद्धराम कुआं आश्रम के पास स्थित मंदिर परिसर की खाली भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा करने की नीयत से अवैध प्लाटिंग शुरू कर दी है। आरोप है कि 8 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 7 बजे, स्थानीय लेखपाल की कथित मिलीभगत से जमीन की नाप-जोख कर उसमें सीमांकन करते हुए प्लाटिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे कब्जा ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाजसमिति का कहना है कि यह भूमि समाज के पूज्य फक्कड़ महाराज द्वारा विधिवत दान की गई थी, जिसका उद्देश्य धर्मशाला निर्माण और सामाजिक कार्य था। लेकिन अब इस जमीन पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गई है, जो इसे निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस घटनाक्रम से समाज में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मंदिर और धर्मशाला की जमीन पर इस तरह का कब्जा न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि यह धार्मिक भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ है।

मंदिर भूमि पर भू-माफिया कर रहे कब्जा ? अवैध प्लाटिंग पर भड़का समाजसमिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो। मामले में यह भी विचारणीय है कि क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं की गई ? यदि आरोपों में सच्चाई है,तो यह प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला बन सकता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी शजर पत्थर से निर्मित राम मंदिर देख गदगद : बांदा की कला विश्व पटल पर

City News Uttar Pradesh

बांदा में मंत्री संजय की संवैधानिक रथ यात्रा: निषाद समाज के अपमान पर उठाया सवाल।

अवैध खनन का गढ़ बनी मड़ौली खुर्द: बालू माफिया विवेक यादव का सत्ता, सिस्टम गठजोड़ हावी ?

City News Uttar Pradesh

हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत: बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

City News Uttar Pradesh

मदरसा जदीद में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष का जनसंवेदना संदेश: ठंड में राहत और विकास को दी गति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़