32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मां विंध्यवासिनी के 'श्राप' की चौंकाने वाली गाथा: 'खत्री पहाड़' क्यों हो गया 'कोढ़ी' !
उत्तर प्रदेश

मां विंध्यवासिनी के ‘श्राप’ की चौंकाने वाली गाथा: ‘खत्री पहाड़’ क्यों हो गया ‘कोढ़ी’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला बांदा की धरती केवल ‘इतिहास और वीरता’ के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी ‘रहस्यमयी धार्मिक आस्थाओं’ के लिए भी जानी जाती है। यहां स्थित ‘खत्री पहाड़’ की एक ऐसी ‘कथा’ है, जो हर किसी को ‘हैरत’ में डाल देती है। यहां स्थित खत्री पहाड़ कभी सामान्य था, लेकिन मां विंध्यवासिनी के श्राप के कारण ‘कोढ़ी’ हो गया और इसका रंग सफेद।

मां विंध्यवासिनी के 'श्राप' की चौंकाने वाली गाथा: 'खत्री पहाड़' क्यों हो गया 'कोढ़ी' !

गिरवां क्षेत्र के शेरपुर गांव में स्थित यह पहाड़ी मंदिर नवरात्रि के समय श्रद्धालुओं से भर उठता है। यहां विराजमान मां विंध्यवासिनी को 108 प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि हर वर्ष नवरात्रि की अष्टमी को मां विंध्यवासिनी मिर्जापुर से यहां खत्री पहाड़ पर विराजमान होती हैं। इसी विश्वास के साथ हजारों भक्त यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर के पुजारियों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार, इस स्थान का संबंध द्वापर युग की उस प्रसिद्ध कथा से है, जिसमें कंस, नंद बाबा और माता देवकी का उल्लेख मिलता है।

बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़

जब कंस ने जन्मी कन्या को पत्थर पर पटकने की कोशिश की, तो वह देवी आकाश में विलीन हो गईं। वही देवी इस खत्री पर्वत पर प्रकट हुईं। लोक मान्यताओं के अनुसार, जब देवी इस पर्वत पर विराजमान हुईं, तो पर्वत उनके दिव्य भार को सहन नहीं कर पाया। देवी क्रोधित हो गईं और उन्होंने पर्वत को ‘कोढ़’ का श्राप दे दिया।

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

कहते हैं कि उसी श्राप के कारण इस पहाड़ का रंग सफेद हो गया, जो आज भी लोगों को चौंकाता है। आस्था और रहस्य का केंद्र बना हुआ है। यह स्थल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि लोक आस्थाओं और पौराणिक कथाओं का जीवंत उदाहरण भी है। हर साल नवरात्रि में यहां उमड़ने वाली भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आज भी लोग इस कथा को उतनी ही श्रद्धा और विश्वास के साथ मानते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

केन नदी में डूबकर तीन बच्चों की मौत, महालक्ष्मी पूजन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, परिवार में मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन पर अब पांच रुपये में मिलेगा मिनरल वाटर, नए आरओ प्लांट लगाने की तैयारी

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र प्रताप का कड़ा एक्शन : सुंदरीकरण में लापरवाही पर एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा बुंदेली किसान ‘फूलों की खेती’ से हो सकते हैं ‘धनवान’

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

Banda : दफन शव अब खोलेगा अपनी मौत का असली रहस्य !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़