28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पंचायत भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और जन सेवा केंद्रों के लिए आवंटित 27.37 लाख रुपये के व्यय का ब्योरा स्पर्श पोर्टल पर दर्ज न होने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शासन ने इस गंभीर लापरवाही पर जिला पंचायत राज अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन में डेढ़ माह से भी कम समय शेष है, लेकिन आवंटित धनराशि के उपयोग का कोई विवरण पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

पंचायतीराज विभाग के अपर निदेशक अमित कुमार द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर, दो पंचायत लर्निंग सेंटर तथा पांच पंचायत भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए कुल 27,37,500 रुपये स्वीकृत किए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि एसएनए स्पर्श पोर्टल पर इस मद में अब तक एक भी बिल अपलोड नहीं हुआ है। पोर्टल पर ‘शून्य बिल’ की स्थिति कई प्रश्न खड़े कर रही है।

विकास की रकम हो गई हजम: शून्य एंट्री से मचा हड़कंप, डीपीआरओ को नोटिस

क्या धनराशि का उपयोग नहीं हुआ, या फिर खर्च के बावजूद उसका रिकॉर्ड अपलोड नहीं किया गया ? यदि निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है ,तो बिल अपलोड न करना पर्यवेक्षण और वित्तीय अनुशासन की गंभीर कमी को दर्शाता है। वहीं, यदि कार्य नहीं हुआ है तो आवंटित राशि के उपयोग को लेकर स्थिति और भी चिंताजनक बन जाती है। इसके अतिरिक्त, कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा प्रदान की गई सेवाओं का शुल्क भी पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। शासन ने डीपीआरओ राजेश प्रसाद यादव को विस्तृत स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई होगी। प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की जा सकती है।

डीएम जे रीभा ने 'प्रगति' का 'जड़ा चौका' : प्रदेश में बांदा को मिला 11वां स्थान

जिलाधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि कॉमन सर्विस सेंटर, पंचायत लर्निंग सेंटर और पंचायत भवनों के अतिरिक्त कक्ष निर्माण से संबंधित सभी बिल दो दिनों के भीतर हर हाल में स्पर्श पोर्टल पर अपलोड कराए जाएं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाघ की दहाड़ से गूंजेगा चित्रकूट: रानीपुर टाइगर रिजर्व बना बुंदेलखंड का विकास का पैमाना

त्योहार पर ‘खून’ की होली: गोलियों की तड़तड़ाहट से ‘दहला’ इलाका, बुजुर्ग की हत्या से तनाव

City News Uttar Pradesh

Banda- पंडित जेएन महाविद्यालय इकाई की एबीवीपी ने की घोषणा…

City News Uttar Pradesh

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी, हादसे में दो लोग हुए गंभीर घायल

Banda : खुदरा व्यापारियों के सामने रोटी का संकट, कर्फ्यू पड़ रहा भारी, अब खर्च के लिए भी पड़ने लगे लाले …

City News Uttar Pradesh

Banda : हाय राम, सरकारी नलकूपअधिकांश खराब कैसे पूरी हो सिंचाई की आस …

ब्रेकिंग न्यूज़