
- शरद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक “सिर्फ औपचारिक कार्यक्रम नहीं,बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्षों का स्पष्ट संकेत बनकर सामने” आई। बैठक में “सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले” की जयंती मनाई गई और उनके “विचारों को आत्मसात” करते हुए “संगठन तथा पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को “जमीनी स्तर पर मजबूत” करने का “संकल्प” लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की,जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दकी मौजूद रहे। राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दकी ने सावित्रीबाई फुले के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने उस दौर में शिक्षा की मशाल जलाई, जब महिलाओं और वंचित वर्गों को पढ़ना भी अपराध माना जाता था। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का संघर्ष आज की राजनीति के लिए मार्गदर्शक है।सपा उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ा रही है।

हसन सिद्दकी ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि मौजूदा शासन में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं। गरीब, किसान, मजदूर तथा वंचित वर्ग लगातार हाशिये पर धकेले जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को लगातार सक्रिय रखें। जनविरोधी नीतियों का जवाब जनता के बीच जाकर दें।

जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाजवादी पार्टी की ‘असली ताकत’ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक निरंतरता के साथ पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता ‘राजा’ ने भी संगठनात्मक एकता पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी का सिपाही है। बैठक में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, ईशान सिंह ‘लवी’, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, प्रमोद निषाद,दिलीप पटवा, रामलाल प्रजापति, अशोक गौर, विवेक बिंद तिवारी, वृंदावन वैश्य सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
