- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम आनंद सिंह पंचायत चुनाव कैसे संपन्न हों जिम्मेदार अधिकारियों को पाठ पढ़ाया। आपको जानकारी दें दें की त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन हेतु जनपद में विकास खण्ड वार 126 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 33 जोनल मजिस्ट्रट तैनात किये गये है। जिसमें कुल 159 जोनल मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण राजकीय मेडिकल काॅलेज बांदा के आडिटोरियम में जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ।

प्रशिक्षण में नामांकन स्थलों का निर्धारण, नामांकन से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था, मतदान स्थलों का सत्यापन, मतगणना केन्द्रों का चिन्हांकन, नामांकन पत्रों की तैयारी आदि की का प्रशिक्षण दिया गया।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) ने प्रशिक्षण के दौरान सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि आप अपनी कार्य शैली में निष्पक्षता, पारदर्शिता, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्वक निर्वाचन सम्पन्न कराना है। उन्होंने कहा कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टी रवाना होने के बाद यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टियां अपने-अपने मतदान स्थल पर पहुंच गयी है तथा मतदान दिवस वाले दिन मतदान शुरू होने से 1 घण्टे पूर्व भ्रमण पर रहेंगे, यदि कोई भी अपरिहार्य स्थिति होने पर अपने-अपने जोनल मजिस्ट्रेट को सूचना देंगे। जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले उप जिलाधिकारियों को अवगत करायेंगे। साथ ही कहा कि मतदान सम्पन्न होने के उपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों की मतपेटियां सुरक्षित स्ट्रांग रूम में जमा करायेंगे।

जिलाधिकारी ने पंचायत निर्वाचन-2021 में जो भी जिम्मेदारी दी गई। उसका निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें तथा बिना किसी दबाव में निर्वाचन प्रक्रिया को शान्ति पूर्वक सम्पन्न करायें। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श एसकेबघेल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चन्द्र नाथ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )




![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
