27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही 'राष्ट्र प्रगति' की असली 'कुंजी'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही ‘राष्ट्र प्रगति’ की असली ‘कुंजी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष समापन अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार एक ऐतिहासिक वैचारिक मंच में तब्दील नजर आया। यहां जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सुशासन, राष्ट्रसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों को केंद्र में रखकर न सिर्फ अटल जी के विचारों को स्मरण किया गया, बल्कि उन्हें वर्तमान शासन व्यवस्था में आत्मसात करने का ठोस संकल्प भी लिया गया।

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही 'राष्ट्र प्रगति' की असली 'कुंजी'

मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार धनराशि एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाकर यह संदेश दिया कि प्रशासन की असली ताकत ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा में निहित है।

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही 'राष्ट्र प्रगति' की असली 'कुंजी'

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन केवल राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की पाठशाला था। उन्होंने सिद्ध किया कि मजबूत नेतृत्व वही होता है, जो संवाद, संवेदना और संकल्प के साथ आगे बढ़े।

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही 'राष्ट्र प्रगति' की असली 'कुंजी'

राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र ‘सुशासन ही राष्ट्र की प्रगति की कुंजी है’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रशासनिक सोच और कार्यसंस्कृति का आधार है।

मंत्री रामकेश बोले: सुशासन ही 'राष्ट्र प्रगति' की असली 'कुंजी'

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जनप्रतिनिधियों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ सिर्फ आदेश और फाइलें नहीं, बल्कि जनसेवा, संवेदना और भरोसे का रिश्ता है। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से सुशासन की शपथ ली।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में गांवों पर बढ़ा फोकस : योगी सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए, 75 जिलों में तैनात किया नोडल अफसर …

ओवरब्रिज की रेलिंग से फंदा लगाकर वृद्ध ने की खुदकुशी

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

City News Uttar Pradesh

प्रतापगढ़ : प्रधान के भाई की हत्या कर झाड़ियों में फेंका, गांव में मचा कोहराम, पीएसी तैनात …

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश के क्षेत्र में हर घर फहरे और लहरेगा तिरंगा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़