23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर की 'गर्जना' से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर 'फूटा बम' !
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर की ‘गर्जना’ से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर ‘फूटा बम’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनहित के मुद्दों पर सपा विधायक विशंभर सिंह यादव का ‘तेवर’ सोमवार को सर्किट हाउस में हुई ‘दिशा समिति की बैठक’ में ऐसा ‘सख्त’ दिखा कि ‘अधिकारियों के होश उड़ गए’! बबेरू विधानसभा से विधायक विशंभर यादव ने सरकारी अफसरों की कामचोरी और भ्रष्टाचार पर करारी चोट करते हुए कहा “जल जीवन मिशन” बबेरू में अब जनता के लिए नहीं, ठेकेदारों के लिए काम कर रहा है।

विधायक विशंभर की 'गर्जना' से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर 'फूटा बम' !

बैठक के दौरान विधायक ने कहा कि जल जीवन मिशन अब “सफेद हाथी” बन चुका है। गांव-गांव में बिछाई जा रही पाइपलाइन ने सड़कों का हाल बेहाल कर दिया है। गांवों की गलियां खुदी पड़ी हैं, सड़कें टूटी हुई हैं और अफसर “मूक दर्शक” बने बैठे हैं। उन्होंने सवाल उठाया “क्या जल जीवन मिशन का मकसद लोगों को पानी देना था या सड़कें बर्बाद करना ?” विधायक ने मांग की कि टूटी हुई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए, नहीं तो जनता का गुस्सा प्रशासन को झेलना पड़ेगा !

विधायक विशंभर की 'गर्जना' से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर 'फूटा बम' !

विशंभर यादव ने किसानों की बदहाल स्थिति पर भी सरकार और विभागों को ‘घेरा’। उन्होंने कहा कि खाद-बीज की किल्लत से किसान परेशान हैं और मुआवजे की प्रक्रिया भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से सवाल दागा “जब किसानों की फसल बारिश में बर्बाद हो चुकी है, तो अब तक मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा?” उनके इन सवालों से पूरा प्रशासनिक अमला सन्न रह गया। कई अफसर विधायक की ‘तीखी बातों’ पर ‘चुप्पी’ साधे बैठे रहे।

विधायक विशंभर की 'गर्जना' से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर 'फूटा बम' !

विधायक विशंभर यादव के सवालों ने बैठक का माहौल ‘गर्मा’ दिया। अफसरों  ‘घबराहट’ चेहरे पर साफ ‘झलक’ रही थी ! विधायक की गर्जना ने साफ संदेश दिया “जनता के सवालों से भागने वालों को जवाब देना ही होगा।” बैठक की अध्यक्षता कर रहीं सांसद कृष्णा पटेल नें विधायक विशंभर के उठाये मुद्दों को गंभीरता से लिया। अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिये।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डिप्टी सीएम “केशव स्वास्थ विभाग की हैवानियत पर निरुत्तर” ? सवालों से लगे बचने !

City News Uttar Pradesh

युवती शहनाई नहीं, चाहती थी पढ़ाई : आरमान पूरे न होते देख लगाई फांसी

ग्रामीणों नें समस्याओं को लेकर किया तहसील में प्रदर्शन : एसडीएम को दिया ज्ञापन

पूर्व विधायक दलजीत की दरियादिली : दुर्घटना में घायल दंपति को अस्पताल भेजकर, कराया इलाज

City News Uttar Pradesh

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा : कुल्हाड़ी से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

रेलवे में यात्रियों के ‘सपनों’ को मिली नई उड़ान: अब खत्म होगी झंझट और आर्थिक नुकसान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़