
- विनोद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी के बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी और योगी की सरकार किसान और कृषि व्यवसाय को बर्बाद करने की साजिश रच रही है। विशंभर यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने खाद संकट उत्पन्न कर दिया है, जिससे किसान परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार खाद, बीज, सिंचाई संकट से परेशान कर किसानों की कृषि भूमि को अपने चहेते पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। विधायक विशंभर यादव ने कहा कि पूरे यूपी में रासायनिक खाद का अभूतपूर्व संकट है। किसान एक एक बोरी खाद के लिये संघर्ष कर रहा है। दिन रात लाइन में खड़ा होता है पर समस्या का निदान नहीं हो रहा।

बोलें यह कितने दुख और चिंता की बात है की कृषि प्रधान देश का किसान अपनी कृषि की रक्षा के लिये भाजपा सरकार का भिखारी बन गया है। विधायक विशंभर यादव ने कहा कि भाजपा जुमलाबाजों की सरकार है। इसने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार ‘खो’ दिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर और किसानों के हितों की रक्षा करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
