City News Uttar Pradesh
पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था
उत्तर प्रदेश

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवरात्र पर्व के अवसर पर नगर पालिका और केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि देवी पंडालों के आसपास सफाई, मार्ग प्रकाश और जरूरी इंतज़ामों में पालिका कोई कोताही नहीं बरतेगी।

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

उन्होंने यह भी अपील किया कि पर्व के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जाए ताकि श्रद्धालु बिना किसी बाधा के भक्ति और आस्था में डूब सकें। अंकित गुप्ता ने समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व को दिव्यता और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दौरान विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और पंडालों के पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहेगी। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ ने कहा कि 22 सितंबर से पर्व की शुरुआत होगी और 1 अक्टूबर को विसर्जन शोभा यात्रा निकलेगी। बैठक में समिति संरक्षक प्रकाश साहू ने सुझाव दिया कि पूरे नौ दिनों तक आवारा जानवरों और भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई जाए।

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

चंद्र मोहन बेदी ने मांग रखी कि पर्व के दौरान मांस-मदिरा की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। वहीं, प्रमुख संरक्षक और पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने घोषणा की कि नवरात्र पर्व से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं के संदर्भ में 17 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

बैठक में समिति के महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत को भाजपा का जिला अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई और उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दहेज की मांग को लेकर गर्भवती पत्नी को किया बेघर : एफआईआर दर्ज

क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को कांग्रेसजनों ने किया नमन: वीरगाथा सुन ‘भावुक’ हुए कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग की गिरी गाज : सीएमओ सहित एक दर्जन डाक्टरों का रोका वेतन, निलंबन का भी दिए निर्देश

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी

City News Uttar Pradesh

मूर्खानंद बीएसए नें ‘योगी सरकार’ को किया ‘चैलेंज’ : बदल दी ‘पत्रकार’ की परिभाषा !

City News Uttar Pradesh

अयोध्या : पानी रिसाव को लेकर मंदिर ट्रस्ट की दो टूक, कहा- राम मंदिर गर्भगृह में नहीं टपका है एक भी बूंद पानी

ब्रेकिंग न्यूज़