City News Uttar Pradesh
"देववाणी स्थल" की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है "पट", पुजारी लगाते हैं हाजिरी
उत्तर प्रदेश

“देववाणी स्थल” की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है “पट”, पुजारी लगाते हैं हाजिरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में संस्कृत विद्यालयों की हालत दयनीय है। नरैनी ब्लॉक के पुगरी अंश बंजारा में स्थापित महावीर उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय विभागीय अनदेखी के चलते जानवरों का तबेला बन गया है। शिक्षक व छात्र तो आते ही नहीं, लेकिन जानवर विद्यालय परिसर में बंधे रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय साल में एक बार महज शिक्षकों के हस्ताक्षर के लिए खुलता है। इसके बाद जानवर ही बांधे जाते हैं।

"देववाणी स्थल" की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है "पट", पुजारी लगाते हैं हाजिरी

देववाणी संस्कृत भाषा को आमजन तक पहुंचाने के लिए विद्यालय का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। 14 ग्राम पंचायतों व 24 मजरों में यह एक मात्र संस्कृत विद्यालय है। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए चार शिक्षक तैनात हैं। ग्रामीण भोला, राम किशोर और राम दयाल का कहना है कि शुरू में यह विद्यालय बेहतर चलता था। यहां बच्चों की भी संख्या 200 के करीब थी।

"देववाणी स्थल" की दुर्दशा साल में एक बार ही खुलता है "पट", पुजारी लगाते हैं हाजिरी

तीन साल पहले प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद विद्यालय अव्यवस्था का शिकार हो गया। लापरवाही के चलते माह में एक दो दिन ही विद्यालय खुलता है। शिक्षक व बच्चे नहीं आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब बच्चों को संस्कृत शिक्षा के लिए जनपद मुख्यालय के विद्यालयों में प्रवेश कराना पड़ रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। यदि ऐसा कोई संस्कृत विद्यालय चल रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अघोषित बिजली कटौती से परेशान अन्नदाता, – 20 घंटे मिले बिजली, वरना पावर हाउस में लटकेगा ताला

City News Uttar Pradesh

मन्नतों से मिला ‘लाल’ सड़क हादसे का शिकार, ‘मुंडन’ की खुशियां पलभर में मातम में तब्दील

City News Uttar Pradesh Desk

उत्तर प्रदेश में पांच जुलाई से खुलेंगे जिम, मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल

बांदा रोडवेज में कुंभ के लिये बसों की किल्लत: यात्रियों नें मचाया हंगामा

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

City News Uttar Pradesh

आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़