31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ
उत्तर प्रदेश

बरसात में ‘ज़हरीली’ सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बारिश की बूंदों के साथ अब ज़मीन के भीतर से ज़हर भी सरकने लगा है। जनपद में सर्पदंश की घटनाएं खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। मानसून के आते ही सांपों की बस्तियों में आमद बढ़ जाती है। लोग असावधानी बरतें तो एक झटके में ज़िंदगी हाथ से फिसल सकती है।

बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

पिछले साल का आंकड़ा चौंकाने वाला है, 185 लोगों को सांप ने डसा और इनमें से 84 की मौत हो गई। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्पदंश के 70 फीसदी मामले सिर्फ बारिश के सीजन में ही होते हैं। बारिश में सांपों के बिल पानी से भर जाते हैं। ऐसे में सांप जान बचाने के लिए आवासीय इलाकों में घुस आते हैं, जहां वे छुपकर बैठे रहते हैं। रात में या अंधेरे कोनों में लोगों का सामना उनसे हो जाता है, और ज़रा सी असावधानी जान पर भारी पड़ जाती है।

डायरिया और बुखार का कहर: जिला अस्पताल में बेड फुल, मरीजों की भीड़ से अफरा-तफरी !

ईएमओ डॉ. विनीत सचान का कहना है कि सर्पदंश से मौतें ज़हर से कम, बल्कि घबराहट से ज्यादा होती हैं। “कई बार पीड़ित हार्ट अटैक का शिकार हो जाता है। यदि समय से एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन दे दिया जाए, तो 90 फीसदी मामलों में जान बचाई जा सकती है।” डॉक्टरों के अनुसार, सिर्फ 5 फीसदी सांप ही होते हैं ज़हरीले।

बरसात में 'ज़हरीली' सरसराहट : सर्पदंश का बढ़ता कहर, हर साल निगल रहा ज़िंदगियाँ

इनमें से कोबरा, करैत जैसे सर्प न्यूरोपैरालिटिक ज़हर छोड़ते हैं, जिससे शरीर की मांसपेशियाँ काम करना बंद कर देती हैं। सांस लेने में दिक्कत शुरू हो जाती है और बेहोशी छाने लगती है। डॉ.विनीत सचान ने कहा कि सर्पदंश के बाद झोलाछाप उपायों से बचना जरूरी है। “हाथ-पैर हिलाने से ज़हर तेजी से शरीर में फैलता है। डंक वाली जगह को न बांधें, न चीरा लगाएं, न जलाएं यह सब जानलेवा हो सकता है। सही कदम सिर्फ एक है: तुरंत अस्पताल पहुंचें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सशक्तीकरण का मजाक : ग्राम प्रधान महिला, बोर्ड में लिखा पुरुष का नाम …

प्रतिनिधि अंकित द्वारा नगर सुंदरीकरण को मिली उड़ान: लखनऊ टीम ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

विधायक प्रकाश का ‘कड़ा’ रुख: निरीक्षण में खुली पोल, अफसरों व ठेकेदारों को लगाई ‘फटकार’

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की अंधेर गर्दी: बिना कनेक्शन दिये ग्रामीणों को थमा दिया बिल

City News Uttar Pradesh

Banda-चांदी के बदले लाल सोना की डकैती!नेता,प्रशासन की डकैतों से दोस्ती!वन विभाग भी हमाम में नंगा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़