26.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने 'संयम और सेवा' का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने ‘संयम और सेवा’ का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। “योग केवल आसनों का नाम नहीं, यह आत्मा से साक्षात्कार का माध्यम” है। और यही आत्मज्ञान कर्म के क्षेत्र में सफलता की नींव रखता है। इसी भावपूर्ण उद्घोष के साथ विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अवस्थी पार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

विधायक प्रकाश ने 'संयम और सेवा' का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

उनका कहना था कि योग न केवल शरीर को रोगमुक्त करता है, बल्कि विचारों को शुद्ध और कर्म पथ को प्रशस्त करता है।विधायक ने कहा कि “योग का अभ्यास नेतृत्व क्षमता, धैर्य और सेवा भावना को जाग्रत करता है। जो व्यक्ति योग करता है, वह अपने मन और शरीर दोनों पर नियंत्रण पाता है।

विधायक प्रकाश ने 'संयम और सेवा' का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

यही गुण एक सफल जनसेवक की पहचान होते हैं।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ‘योग और राजनीति’ के बीच का रिश्ता समझें, क्योंकि स्वच्छ सोच से ही स्वच्छ राष्ट्र की बुनियाद रखी जाती है।

विधायक प्रकाश ने 'संयम और सेवा' का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मालती बासू,भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत,नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता और योगगुरु प्रकाश साहू अध्यक्ष सहित सैकड़ों नागरिकों ने योगासन किए। अवस्थी पार्क सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और ध्यान की ऊर्जा से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधायक प्रकाश ने 'संयम और सेवा' का दिया मंत्र: योग करो, निरोग रहो, राष्ट्र सेवा में जुटो

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा “हर व्यक्ति का पहला धर्म अपने शरीर और मन को संयमित रखना है। और योग वही पहला कदम है जो जीवन की हर कठिनाई को साध लेता है।” विधायक ने अंत में यह अपील की कि योग केवल एक दिन का आयोजन न रहे बल्कि हर नागरिक का दैनिक संकल्प बने। पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें स्कूलों और कार्यालयों में नियमित योग को अनिवार्य करने की भी पैरवी की। योग दिवस की गूंज योग दिवस पर सिर्फ अवस्थी पार्क ही नहीं, बांदा के कोने-कोने में सुनाई दी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति की कार्यशैली का प्रयास : बांदा फस्ट डिवीजन पास

City News Uttar Pradesh

यूपी में उपचुनाव का बजा बिगुल: कांग्रेस- सपा ने नियुक्त किए प्रभारी, दस सीटों पर होना सियासी रण

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़कों पर गड्ढों का जख्म मांग रहे हैं, मरम्मत का मरहम

City News Uttar Pradesh

बांदा की गलियों में गूंजा कानून का डंका : जनता में सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों में खौफ

“साथी यूपी” एवं जनसाहस संस्था में खुलासे से हड़कंप ? स्थानीय इकाई अयोध्या तलब !

City News Uttar Pradesh

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़