31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई 'ये कैसा अभियान' ?
उत्तर प्रदेश

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई ‘ये कैसा अभियान’ ?

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिला प्रशासन के “अतिक्रमण हटाओ अभियान” ने रविवार को “जनता को दोहरी सज़ा” दे दी। एक तरफ बुलडोजर चला, तो दूसरी तरफ “बिजली गुल होने से शहर का एक बड़ा हिस्सा गर्मी में झुलसता” रहा। सुबह सात बजे से लेकर आठ घंटे तक चले अभियान के दौरान,“बांबेस्वर और पुलिस लाइन फीडर को बंद” कर दिया गया। नतीजा इन फीडरों से जुड़े करीब एक दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति सात घंटे पूरी तरह ठप रही।

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई 'ये कैसा अभियान' ?

जहाँ एक ओर प्रशासन अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला रहा था, वहीं दूसरी ओर “आम लोग 47 डिग्री की भट्ठी में तड़पते हुए पानी और पंखे को तरसते” नज़र आए। सुबह से ही बांदा की सड़कों पर चिलचिलाती धूप का कहर था। पारा लगातार 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

बांदा में बुलडोजर की ललकार से हिली 'सत्ता' की दीवारें: नहीं चला रसूख, इमारतें जमींदोज

इसी दौरान प्रशासन ने भारी मशीनरी के साथ पुलिस लाइन से क्योटरा पेट्रोल पंप तक आठ घंटे लंबा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लेकिन इस पूरे अभियान के दौरान, बिजली विभाग से दो प्रमुख फीडरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस फैसले ने आम जनता को गर्मी में बिलबिला दिया। इन फीडरों से जुड़े मोहल्ले बिजली के लिए तरसते रहे।

प्रशासन की रणनीति पर उठे सवाल: बिजली गुल, गर्मी बेहिसाब, जनता चिल्लाई 'ये कैसा अभियान' ?

गर्मी से बेहाल लोगों ने कहा कि “प्रशासन को अतिक्रमण हटाना है तो हटाए, लेकिन उसकी कीमत मासूम जनता क्यों चुकाए” ? “बिजली के बिना पूरा मोहल्ला जलते तंदूर में बदल” गया। ना पंखा, ना कूलर, ना पानी। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार सब बेहाल रहे। जिला प्रशासन की रणनीति में आम नागरिकों की सुविधा को पूरी तरह नज़र अंदाज़ किया गया। इसने जनता को नाराज़ ही नहीं किया, बल्कि सवालों के घेरे में भी ला दिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिषदीय विद्यालय खुलेंगे 25 जून से : छात्रों का रोली टीका से होगा अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

“चल हट, आगे मत बढ़” की तर्ज पर दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नें जाना हाल, कोरोना को कितनी दी ‘मात’ …

City News Uttar Pradesh

सपा सांसद लालजी के आवास पर पथराव का “विरोध” तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया प्रशिक्षण : बोले भाजपा का आधार मूल्य एवं विचार

City News Uttar Pradesh

News : यूपी पंचायत चुनाव : भारतीय जनता पार्टी  जिला स्तर पर फाइनल करेगी ग्राम प्रधान व सदस्य पद के प्रत्याशियों का नाम…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़