28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
'सवेरा ऐप' से बुजुर्गों की जिंदगी में सुकून:11हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी पुलिस
उत्तर प्रदेश

‘सवेरा ऐप’ से बुजुर्गों की जिंदगी में सुकून:11हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी पुलिस

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। टेक्नोलॉजी का मतलब सिर्फ मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया नहीं है। अगर इसका सही इस्तेमाल हो तो यह समाज के सबसे संवेदनशील वर्ग हमारे बुजुर्गों के लिए वरदान भी बन सकती है।पुलिस विभाग की एक अभिनव पहल “सवेरा ऐप” इसका सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है। जिले में अब तक 11,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस ऐप से जुड़ चुके हैं।

'सवेरा ऐप' से बुजुर्गों की जिंदगी में सुकून:11हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी पुलिस

पुलिस के साथ उनका एक आत्मीय रिश्ता कायम हुआ है। “सवेरा” यानी वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं निवारण ऐप को बुजुर्गों की सुरक्षा और संवाद के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ऐसा मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म है जिसके ज़रिए बुजुर्ग किसी भी आपात स्थिति में एक बटन दबाकर मदद बुला सकते हैं। इसके अलावा वे अपनी समस्याएं सीधे पुलिस तक पहुंचा सकते हैं। और सबसे बड़ी बात अब पुलिस खुद पहल लेकर इन बुजुर्गों से संवाद बना रही है।

'सवेरा ऐप' से बुजुर्गों की जिंदगी में सुकून:11हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी पुलिस

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह चौहान बताते हैं, “अब खाकी केवल कानून व्यवस्था की रखवाली तक सीमित नहीं है। हमारी प्राथमिकता में अब बुजुर्गों की सुरक्षा, भावनात्मक समर्थन और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों में मदद शामिल है।” अब थानों से नियमित तौर पर बुजुर्गों को फोन किए जाते हैं। ज़रूरत पर पुलिसकर्मी उनके घर जाकर हालचाल लेते हैं। अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए यह एक सुरक्षा कवच और भावनात्मक सहारा दोनों बन चुका है। पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर बुजुर्गों को ऐप से जोड़ने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का है कहना : बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे है विकास समृद्धि का “गहना”

City News Uttar Pradesh

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक दलजीत नें चित्रकूट आमावस्या पर जानें वाले तीर्थयात्रियों हेतु किया भंडारा

बांदा: चलती ट्रेन से धक्का देकर युवक को नीचे फेंका, ग्रामीणों को ट्रैक पर तड़पता मिला

यूपी चुनाव 2022: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया एलान

न्यायालय के आदेश पर वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट हुई दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़