24.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा द्वारा तीन बड़े संस्थानों का औचक निरीक्षण : लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा द्वारा तीन बड़े संस्थानों का औचक निरीक्षण : लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा ने शनिवार को तहसील अतर्रा स्थित तीन प्रमुख स्थलों सीएचसी अतर्रा, राजकीय कृषि क्षेत्र मॉडल फार्म, और राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय अतर्रा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और लापरवाही पर नाराजगी जताई।

डीएम जे. रीभा द्वारा तीन बड़े संस्थानों का औचक निरीक्षण : लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

सीएचसी अतर्रा के निरीक्षण में उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जांच, एमसीपी कार्ड, और एचआरपी रजिस्टर में लापरवाही पर नाराज़गी जताई। नर्स को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए, वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी को जांचों को नियमित और पूर्ण करने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने राजकीय कृषि मॉडल फार्म में अधूरे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी और सीएनडीएस संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के आदेश दिए।

डीएम जे. रीभा द्वारा तीन बड़े संस्थानों का औचक निरीक्षण : लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम हॉल की प्रगति धीमी पाई गई, जिस पर डीएम ने मैनपावर बढ़ाकर काम को तेजी से पूरा करने की बात कही। साथ ही खराब पड़ी लिफ्ट को दुरुस्त करने और शेष निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीजेन्द्र सिंह, उप निदेशक कृषि विजय कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश का सख्त अल्टीमेटम: ‘भ्रष्टाचार’ नहीं बर्दाश्त, अफसर होंगे ‘बर्खास्त’ !

City News Uttar Pradesh

“गोल्ड” नहीं बन पाया “गोल्ड” : धीमी चाल के चलते हो गया हैं “बोल्ड”

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने पदोन्नति पाये निरीक्षकों को स्टार लगाकर किया सम्मानित, पुलिस कर्मियों की समस्याओं का किया निस्तारण

योगी के उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज : पराजय के धनी सपा मुखिया अखिलेश यादव को हार की अग्रिम बधाई

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर हो रही धांधली, मानकों की अनदेखी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़