31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी: मरीजों को हो रही भारी दिक्कत
उत्तर प्रदेश

बांदा जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी: मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बांदा जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे ज्यादातर वार्ड फुल हो चुके हैं।

अस्पताल व्यवस्था गर्मी से बेहाल : एसीऔर कूलर बन गये हैं शो पीस

डॉक्टर मरीजों को दवा देकर घर भेजने को मजबूर हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में करीब 500 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम और डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल के जनरल वार्ड, पुलिस वार्ड और ट्रामा सेंटर के अधिकतर बेड पहले से ही भरे हुए थे, जिससे कई मरीजों को फर्श पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।

बांदा जिला अस्पताल में संसाधनों की कमी: मरीजों को हो रही भारी दिक्कत

मौसमी बीमारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम की सर्दी से बचने, गर्म कपड़े पहनने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस समय वायरल बुखार, डायरिया और सर्दी-जुकाम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

बांदा के अस्पताल कभी भी बन सकते है ज्वालामुखी से शमशान घाट, राम भरोसे है सब हाल !

अस्पताल में लंबी कतारों और वार्ड फुल होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के शंकर नगर निवासी अनुपमा, जो अपने बच्चे के साथ अस्पताल पहुंची थीं, ने बताया कि तीन दिन से दोनों बुखार और सर्दी से पीड़ित हैं, लेकिन अस्पताल में बेड न मिलने के कारण सिर्फ दवा लेकर लौटना पड़ा। स्वराज कॉलोनी के रमेश, जो पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे, ने कहा कि डॉक्टरों ने दवा दी है लेकिन भर्ती करने से इनकार कर दिया।

जिला अस्पताल की नहीं बज रही सिटी: मरीज ढाई माह से हैं परेशान

इस हालात पर सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल में बेड और संसाधनों की कमी है या फिर मौसमी बीमारियों का असर इतना ज्यादा है कि अस्पताल मरीजों को संभाल नहीं पा रहा ? स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यह स्थिति बनी है, लेकिन मरीजों को बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में मरीजों को और अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालकर अस्पताल में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करनी होगी ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित ‘आस्था की राह’ पर बिछाएंगे ‘विकास’ की चादर: अब चमकेगा ‘कालका धाम’

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल हत्याकांड में सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक और जेलर समेत पांच को किया गया निलंबित …

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी बर्बरता, लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्य मंत्री निशंक नें दी सलाह : “ग्राउंडवर्क और सोशल मीडिया पर करें फोकस”

जिलाधिकारी अनुराग पटेल का जल संरक्षण में कमाल : सरकार द्वारा वाटर हीरो एवार्ड हेतु चयनित

City News Uttar Pradesh

Banda : जिले में 95 ग्राम पंचायतों में 20 जून को होगी पहली बैठक …

ब्रेकिंग न्यूज़