City News Uttar Pradesh
विद्यालयों को जगमग करने हेतु "बजट संकट" : शिक्षकों की जेब पर डाका
उत्तर प्रदेश

विद्यालयों को जगमग करने हेतु “बजट संकट” : शिक्षकों की जेब पर डाका

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के परिषदीय विद्यालयों को जगमग करने की योजना ढेर है। रंग-रोगन, स्टेशनरी और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने शासन से साढ़े सात करोड़ रुपये की धनराशि की डिमांड भेजी थी, लेकिन केवल डेढ़ करोड़ रुपये जारी हुये।

विद्यालयों को जगमग करने हेतु "बजट संकट" : शिक्षकों की जेब पर डाका

इस कमी के कारण 1725 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आवश्यक रखरखाव कार्यों को लेकर प्रधानाध्यापक असमंजस की स्थिति में हैं। वह अपनी जेब कटवाने को मजबूर हैं।

विद्यालयों को जगमग करने हेतु "बजट संकट" : शिक्षकों की जेब पर डाका

बेसिक शिक्षा विभाग ने आपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में रंगाई-पोताई, सुधार कार्य, स्टेशनरी खरीद आदि के लिए साढ़े सात करोड़ रुपये की डिमांड शासन को भेजी थी। पर केवल 1.70 करोड़ रुपये का प्राप्त हुआ। यह धनराशि छात्रसंख्या के आधार पर विद्यालय प्रबंध समितियों के खातों में भेजी गई है।

विद्यालयों को जगमग करने हेतु "बजट संकट" : शिक्षकों की जेब पर डाका

शासन से स्वीकृत धनराशि के आधार पर 100 छात्रों वाले विद्यालय को 25 हजार रुपये, 250 छात्रों वाले विद्यालय को 50 हजार रुपये और 1000 छात्रों वाले विद्यालय को 75 हजार रुपये मिले हैं। हालांकि, अधिकांश विद्यालयों में मात्र तीन से पांच हजार रुपये ही भेजे गए हैं। यह राशि विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहद कम है।

विद्यालयों को जगमग करने हेतु "बजट संकट" : शिक्षकों की जेब पर डाका

प्रधानाध्यापकों का कहना है कि एक सामान्य भवन की रंगाई पर कम से कम 10 हजार रुपये खर्च होते हैं। लेकिन मौजूदा बजट में यह संभव नहीं है। शासन से बजट का बड़ा हिस्सा न मिलने और अधिकारियों के दबाव के चलते प्रधानाध्यापक निजी धनराशि खर्च कर कार्य कराने को मजबूर हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना अपडेट : ईओ और थाना इंस्पेक्टर सहित 46 और कोरोना संक्रमित

City News Uttar Pradesh

सपा सांसद लालजी के आवास पर पथराव का “विरोध” तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

रामनवमी को तिंदवारी रामामय से होगी “आनंद” : रणनीति को मिला अंतिम रूप

पूर्व विधायक दलजीत नें पीएम एवं सीएम को सराहा : भाजपा को मजबूती देने की अपील

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें मनाया बलिदान दिवस : श्यामा प्रसाद के व्यक्तित्व एंव कृतित्व पर हुई चर्चा

Banda : खदान कर्मी की हत्या में पुलिस ने तीन को दबोचा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़