City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वीरांगना की वीरता एवं बलिदान को याद करते हुए महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता ने कहा की “रानी लक्ष्मीबाई स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी नायिका थीं जिन्होंने साहस और शक्ति का परिचय देते हुए महिलाओं को लड़ने और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की प्रेरणा दी।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

कार्यक्रम में “रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार” प्रदान किए गए। यह पुरस्कार उन महिलाओं को दिया गया जिन्होंने अपने कार्यों और उपलब्धियों से समाज में मिसाल कायम की है। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य भी उपस्थित थे।

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं रानी लक्ष्मीबाई

सभी ने रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और त्याग को नमन किया। महिलाओं और छात्राओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था फेल: बैंकों और डाकघरों में लोग लगा रहे हैं चक्कर

City News Uttar Pradesh

भाई-बहन ‘काल के गाल’ में समाए: पंखे के करंट ने ‘छीन’ ली ‘दो मासूमों’ की जिंदगी

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : लाखों का गबन: बीज भंडार प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …

City News Uttar Pradesh

“मधुसूदन की सपा” में नहीं हैं कुछ “मधुर” ? संगठन में “निराशा और शीत युद्ध” !

City News Uttar Pradesh

हिन्दू- मुस्लिम सौहार्द का प्रतीक जरैली कोठी दरगाह का उर्स बना आकर्षण

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति का कड़ा रुख : बड़े बकाये दार नहीं रहेंगे महफूज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़