24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा
उत्तर प्रदेश

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के थाना कोतवाली देहात में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने नव-निर्मित जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया। कक्ष के निर्माण का उद्देश्य आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक मंच प्रदान करना है।

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जनसुनवाई कक्ष में अब शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं को बारी-बारी से पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। कक्ष में एक साथ अधिक शिकायतकर्ताओं को बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसी भी समय बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतों को दर्ज करवा सकेंगे। यह कक्ष पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने में मदद करेगा।

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा,“यह कक्ष जनसुनवाई की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि हम हर नागरिक की समस्या को ध्यान से सुनें और उसका समाधान करें। जनसुनवाई कक्ष के माध्यम से हम आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकेंगे।”

एसपी अंकुर द्वारा जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन : पुलिस और जनता में संवाद को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रविण कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात राजवीर गौर और अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया ‘बड़ा ऐलान’ : आरोपी बताने पर 51 हजार का ‘इनाम’ घोषित

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर गोली मारकर हत्या: खौफनाक कांड से फैली दहशत, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना “स्टेटस सिंबल” : बढ़े अपराध …

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

यूपी : आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी योगी सरकार, जिम्मेदार अफसरों को भी दंडित करने के निर्देश

भाजपा के हर विधायक और सांसद की बनेगी रिपोर्ट: चुनाव में भितरघात करने वालों का भी होगा जिक्र, होगा बड़ा एक्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़