![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में मंगलवार की शाम एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। नेहा (27) ने अपने घर के अंदर छत के छल्ले से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय नेहा का पति राजू रैदास घर के बाहर बैठा था। जब वह अंदर गया तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। खिड़की से झांकने पर उसने नेहा को फंदे से लटका देखा। किसी तरह दरवाजा खोलकर उसने शव को फंदे से उतारा और मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी। राजू का कहना है कि नेहा के साथ उसका किसी तरह का विवाद या कहासुनी नहीं हुई थी।

उधर, नेहा के पिता दिनेश रैदास, जो मवई गांव से पहुंचे, ने आरोप लगाया कि राजू बाइक की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उन्होंने दावा किया कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है। दिनेश का कहना है कि राजू नशे का आदी है और उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करता था। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि नेहा के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
