24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये "मुंगेरी लाल"
उत्तर प्रदेश

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये “मुंगेरी लाल”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। श्वेत क्रांति जिले में करुण क्रन्दन कर रही है। शासन की नेक मंशा युवावों के लिये मुंगेरी लाल सी बन गई है। क्योंकि मंशा ढ़ेर है ! आपको बता दें कि शासन की मंशा है कि पशुपालन व दुग्ध व्यवसाय के जरिए युवा रोजगार हासिल कर अपना आर्थिक विकास करे, लेकिन पशुपालन व्यवसाय जिले में परवान नहीं चढ़ पा रहा है। यहां अधिकारी से लेकर चपरासी तक के ज्यादातर पद खाली हैं। सदर, नरैनी और अतर्रा में उप मुख्य चिकित्साधिकारी नहीं है।

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये "मुंगेरी लाल"

वहीं, बिसंडा पशु अस्पताल में भी पशु चिकित्साधिकारी की कुर्सी सूनी है। फार्मासिस्ट के 18 में दस पद खाली हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी के 22 में 14 पदों पर तैनाती नहीं हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के बिना चिकित्सक खुद ताला खोलते है और सफाई करते हैं। पशुपालन विभाग पर दुग्ध उद्योग के जरिए भले ही युवाओं का पलायन रोकने व रोजगार देने की जिम्मेदारी हो, लेकिन, इसके प्रति गंभीरता नहीं है।

श्वेत क्रांति हो गई है बदहाल : युवावों के सपने बन गये "मुंगेरी लाल"

यही नहीं, बेसहारा गोवंशी पशुओं की नस्ल सुधारकर उन्हें दुधारू बनाने और पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण के दायित्व को भी नजरंदाज किया जाता है। पशपुलान विभाग में ज्यादातर पदों पर कुर्सियां खाली हैं। इससे गला घोंटू, मुंहपका, खुरपका, ब्रेसल्ला जैसे टीकाकरण के कार्य प्रभावित हैं। इसके अलावा पशुपालन, मुर्गी पालन, गोकुल योजना, बेसहारा गोवंशी पशुओं को संरक्षित करने तथा उनके नस्ल सुधार की योजनाएं धरातल के बजाए फाइलों में ही दौड़ रही हैं। फार्मासिस्ट, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी व पशुधान प्रसार अधिकारी के पदों पर अरसे से नियुक्ति न होने से पशुपालकों को मायूस होना पड़ता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत चुनाव की आहट: गांवों से लेकर दफ्तरों तक मची हलचल, दावेदारों का संपर्क यज्ञ शुरू

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

विधायक प्रकाश नें नगरीय मंडल किसान सम्मेलन में किया सम्मोहन : गूंज उठी तालियां

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का किया एलान, शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक रहेगी बंदी …

हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए करें प्रेरितः डीएम

विधायक प्रकाश नें लगाई चौपाल : विकास कार्यों का देखा हाल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़