31.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मंडलायुक्त की कृपा बरसी, छह करोड़ से बने पशु क्लीनिक का खुलेगा ‘सिम सिम’ ताला…

 

– विनोद मिश्रा

 

बांदा । चित्रकूट मंडल मुख्यालय बांदा में एक साल से बनें औऱ बंद पड़े चिकित्सा पालीक्लीनिक वा पशु रोग निदान प्रयोगशालापर मंडलायुक्त ने कृपा बरसाने की ओर कदम बढ़ा दिये हैं। अब इसका सिम-सिम ताला खुलेगा।6.49 करोड़ रुपये की लागत से बने इस चिकित्सा प्रयोगशाला शुरू कराने की प्रक्रिया में मंडलायुक्त के निर्देश पर पदों के सृजन की कार्रवाई शुरू हो गई है। सर्जरी, ग्यानोलॉजिस्ट, मेडिसिन, पैथालॉजिस्ट विभाग में नियुक्तियां होनी हैं।


जानकारी दें दूं की मंडल मुख्यालय में वर्ष 2017 में 6.49 करोड़ रुपये की लागत से पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक और वर्ष 2016 में 35.73 लाख से पशु रोग निदान प्रयोगशाला की स्वीकृति मिली थी। यह दोनों भवन क्रमश: मई 2018 व जून 2019 में बनकर तैयार हो गए थे, लेकिन अब तक कर्मियों की नियुक्तियां नहीं हुईं। अब मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह की पहल पर शासन ने सर्जरी, गायनी, पैथोलॉजी सहित मेडिसिन विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक व कर्मचारियों की नियुक्ति की कवायद शुरू कर दी है। आयुक्त ने 29 जनवरी को प्रदेश के प्रमुख सचिव पशुधन को भेजे पत्र में कहा था कि जनपद में 209 स्थायी और अस्थायी गोशालाओं में 33000 से अधिक पशु संरक्षित हैं, लेकिन स्टॉफ की कमी से संचालन में व्यवधान पैदा हो रहा है। पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक बंद पड़ा है शासन ने पॉलीक्लीनिक में कर्मियों के आवास निर्माण के लिए 1.22 करोड़ रुपये दिए हैं। आयुक्त ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) लखनऊ और उप कृषि निदेशक पशुपालन को निर्देश दिए कि आवासीय व अनावासीय भवनों का निर्माण जून 2021-22 तक पूरा कर लिया जाए।


पशुपालन विभाग उप निदेशक मनोज अवस्थी का कहना है कि बुंदेलखंड में झांसी और बांदा में पशु निरोग प्रयोगशाला व पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक भवन तैयार हैं, लेकिन स्टाफ न होने से वह बेमतलब है। पशु निरोग प्रयोगशाला और पॉलीक्लीनिक में पशुओं की सर्जरी सहित गंभीर बीमारियों का इलाज होगा। अभी इसके लिए पशु पालकों को कानपुर व लखनऊ जाना पड़ता है। पशुओं की डिलीवरी व रक्त की जांच और अधिकतम 100 पशुओं के भर्ती होने की सुविधा होगी। प्रयोगशाला में पशुओं में होने वाले रोगों पर शोध और इलाज होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें निजी शिक्षण संस्थानों पर कसा शिकंजा : आयुक्त को लिखा पत्र

कश्मीर में हिन्दुओ पर अत्याचार के विरोध में फूटा बजरंग दल का गुस्सा ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में “अवैध बालू खनन” की शुरू हुई बहार: “डीएम नगेन्द्र के लिये बनी अग्नि परीक्षा” ?

City News Uttar Pradesh

श्याम नें तीर्थों की ऊर्जा ग्रहण कर ‘भोज’ में भरी शक्ति: उमड़ा ‘आस्था’ का सैलाब

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस क़ा महा जनसंपर्क अभियान : साकेत बिहारी फूंक रहे “जान” ! …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी बोले- प्रगति पर है चित्रकूट को विकसित करने का कार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़