28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट
उत्तर प्रदेश

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। किसानों के लिए अच्छी खबर है। काश्तकार 90 फीसदी सब्सिडी पर खेतों की नलकूप से सिंचाई करने के लिए सोलर प्लांट लगवा सकेंगे। यही नहीं, सोलर पावर प्लांट ऑनग्रिड हो, जिससे बिजली बेचकर कमाई भी कर सकेंगे।

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट
Good news for farmers: Farmers can set up solar plants at 90 percent subsidy

बिजली निगम के अनुसार किसानों को नलकूप चलाने के लिए 85 रुपये प्रति हॉर्सपावर के हिसाब से हर माह बिजली का बिल चुकाना पड़ता है। किसानों को बिजली पर होने वाले खर्च से बचाने और बिजली बनाकर बेचने से कमाई कराने के लिए यूपी-नेडा बेहतर योजना लेकर आया है। चूंकि खेतों की सिंचाई के लिए नलकूप नियमित रूप से नहीं चलता है, इसलिए बिजली बेचकर किसान अच्छी कमाई कर सकेगा। किसानों को सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए सरकार 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है ताकि ज्यादा आर्थिक बोझ भी नहीं पड़े।

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट
Good news for farmers: Farmers can set up solar plants at 90 percent subsidy

यूपी-नेडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर वीरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि 90 फीसदी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए 323 किसान आवेदन कर चुके हैं। इन आवेदनों की जल्द जांच कराकर सोलर पावर प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जाएगा। पंप की क्षमता सोलर पावर प्लांट कीमत केंद्रांश राज्यांश कृषक अंश के संबंध में तीन एचपी 4.5 कि.वा.कीमत 265439 रुपये, इसमें क्रेन्द्र का अंश 79632 राज्य का 159263 और कृषक का 26544 रुपये होगा। इसी क्रम में पांच एचपी 7.5 कि.वा. 426750 128025 256050 42675,7.5 एचपी 11.2 कि.वा. 623909 187173 374345 62391 होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका का बालिका इंटर कालेज : बन गया हैं जंगल गंदगी का ढेर ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा संसदीय सीट से भाजपा का “महारथी” होगा कौन ? चर्चाओं को मिल रहा दम !

City News Uttar Pradesh

पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा

डीएम दीपा का निर्णय: कालू कुआं चौराहे का मिटेगा झाम के झाम सेंटर का कलंक

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें जारी कराया 501 करोड़ 35 लाख: नलकूप परियोजना होंगी पूर्ण

City News Uttar Pradesh

गारमेंट गोदाम में लगी ‘भीषण आग’: 50 लाख का ‘माल’ हुआ खाक, समय रहते बची कई ‘जान’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़